फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp president amit shah tomorrow discussion with state leaders related to Himachal Elections

हिमाचल चुनाव: चेहरा आगे करने के मामले में प्रदेश नेताओं संग कल मंत्रणा करेंगे शाह

Mon, 30 Oct 2017 03:12 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Oct 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
bjp president amit shah tomorrow discussion with state leaders related to Himachal Elections

हिमाचल विधानसभा चुनाव में चेहरा घोषित करने को लेकर ऊहापोह में फंसी भाजपा मंगलवार को इस मामले में फैसला ले सकती है। 

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सोमवार से हिमाचल विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतरे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार सुबह राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक शिमला में बुलाई है। इस बैठक में वे चेहरा सामने करने या न करने के मामले पर अंतिम फैसला लेंगे। बैठक में शाह के अलावा संगठन महामंत्री राम लाल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे और प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती सरीखे नेता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


जमीनी हालातों पर टिका चेहरा घोषित करने का दांव
पार्टी के एक शीर्ष नेता के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा आगे करने का दांव राज्य के जमीनी हालातों पर टिका है। प्रदेश नेताओं संग होने वाली बैठक में अमित शाह सूबे के जमीनी हालातों का आंकलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि प्रदेश में भाजपा की स्थिति बिना चेहरा आगे किए मजबूत हुई तो पार्टी किसी भी चेहरे को आगे नहीं करेगी। और यदि राज्य में पार्टी की स्थिति कमजोर हुई तथा किसी चेहरे को आगे करने से भाजपा की सीटों में उछाल आ सकता है तो पार्टी अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम आगे कर देगी। इस बीच, पीएम मोदी की भी मंगलवार से राज्य में चुनावी रैलियां शुरू होने वाली हैं। भाजपा का आंकलन है कि पीएम की रैलियों से पार्टी के जीत की न सिर्फ संभावना बढ़ेगी, बल्कि जीत का अंतर भी बड़ा होगा। 

जीत के लिए शाह ने दिए हैं ये निर्देश
सूत्र बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश भाजपा नेताओं को पार्टी की जीत के लिए सीटवार हालातों का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार की बैठक में प्रदेश भाजपा के आला नेता सीटवार जमीनी हालातों का आंकलन शाह के सामने रखेंगे। इसके अलावा सूबे के जमीनी हालातों के आंकलन के लिए शाह ने अलग से एक स्वतंत्र एजेंसी को काम में लगा रखा है। इसका  फीडबैक भी शाह की रणनीति में अहम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed