{"_id":"5c6a32d8bdec22077e436e86","slug":"bjp-president-amit-shah-to-meet-shiv-sena-chief-uddhav-thackeray-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलेंगे अमित शाह, तय हो सकती है सीटें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलेंगे अमित शाह, तय हो सकती है सीटें
Mon, 18 Feb 2019 11:09 AM IST
sapna singla
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह, उद्धव ठाकरे (File Photo)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलेंगे। मुंबई में दोनों के बीच आगामी आम चुनाव को लेकर लोकसभा सीट बंटवारे पर चर्चा हो सकती है। चर्चा है कि दोनों के बीच लोकसभा चुनाव साथ लड़ने की बातचीत तय है।
विज्ञापन
BJP President Amit Shah to meet Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray in Mumbai, today. (File pics) pic.twitter.com/ANh2a3vljw
— ANI (@ANI) February 18, 2019विज्ञापन
इस संबंध में शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि अमित शाह और उद्धव ठाकरे मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। इसमें दोनों पार्टियों के गठबंधन की घोषणा होगी। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अमित शाह और उद्धव ठाकरे की मुलाकात को सियासी गलियारे में महत्वपूर्ण नजरिए से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Sanjay Raut, Shiv Sena: BJP President Amit Shah and Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray will address a joint press conference later today. An announcement on the alliance will be made in the press conference today. (file pic) pic.twitter.com/Nd9amzkvb2
— ANI (@ANI) February 18, 2019
चाहे शिवसेना के मुखपत्र सामना में लेखों के जरिए हो या फिर राजनीतिक बयानबाजी, पिछले कुछ महीनों से शिवसेना केंद्र की भाजपा सरकार पर कई मुद्दों पर आक्रामक दिखी है। इन सबके बावजूद दोनों के बीच आम चुनाव साथ लड़ने की सहमति है।
महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 26 सीटों पर चुनाव लड़ा और 23 सीटों पर जीतकर आई, जबकि शिवसेना ने 22 सीटों पर चुनाव लड़ा और 18 सीटों पर जीत दर्ज की।