फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP president Amit Shah meets party workers at Naxalbari Launching BJP's Mission Bengal

मिशन बंगाल पर अमित शाह, नक्सलबाड़ी से शुरू किया 'बूथ चलो' अभियान

Wed, 26 Apr 2017 08:17 PM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह Updated Wed, 26 Apr 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
BJP president Amit Shah meets party workers at Naxalbari  Launching BJP's Mission Bengal
नक्सलबाड़ी पहुंचे अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को नक्सलबाड़ी के एक छोटे से गांव से मिशन बंगाल का शुभारंभ किया। ये वो इलाका है जहां 1960 के दशक में हिंसक नक्सल विद्रोह शुरू हुआ था। नक्सलबाड़ी में 'बूथ चलो' अभियान की शुरुआत करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं चाहता हूं कि आप लोग इतना जोर से चिल्लाओ कि कोलकाता तक ये आवाज सुनी जा जाए। बता दें कि अमित शाह अपने 3 दिवसीय बंगाल यात्रा पर हैं। शाह ने कहा, "यह वह जगह है जहां हिंसा शुरू हुई थी। मुझे यहां कमल खिलने पर खुशी हो रही है"। 

विज्ञापन


बीजेपी अध्यक्ष ने एक समर्थक राजू पहाड़ी के घर लंच किया। उन्हें लंच में चावल, दाल, रोटी-आलू पापड़ और भाजी परोसी गई। शाह ने इस दौरान एक रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'सोनार बांग्ला गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि बंगाल में कमल खिलेगा। 2019 लोकसभा चुनाव में हमें बंगाल में और वोट मिलेगा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चुनाव से पहले भाजपा में होने वाली है एक और बड़े नेता की घर वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने राज्य की सतारुढ़ सरकार टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि त्रिणमुल नेताओं से कहना चाहता हूं कि जितना अत्याचार करोगे, हिंसा का कीचड़ फैलेगा और इसी कीचड़ में कमल और तेजी से खिलेगा। दरअसल, अमित शाह 2019 के लोकसभा चुनाव पर नजरें टिकाते हुए वह उन राज्यों में पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं, जहां बीजेपी परंपरागत तौर पर कमजोर रही है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और तेलंगना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed