फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President Amit Shah announces following committees before the upcoming 2019 Lok Sabha elections.

लोकसभा चुनाव के लिए राजनाथ बनाए गए संकल्प समिति के अध्यक्ष, जेटली को प्रचार की कमान

Sun, 06 Jan 2019 06:44 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
BJP President Amit Shah announces following committees before the upcoming 2019 Lok Sabha elections.
अमित शाह - फोटो : Twitter

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संकल्प, प्रचार और जनसंपर्क के लिए अलग-अलग समितियों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आमचुनाव की तैयारियों के लिए 17 समूहों का गठन किया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को ‘संकल्प पत्र’ (चुनाव घोषणा पत्र) समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, अरूण जेटली प्रचार शाखा का नेतृत्व करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सामाजिक-स्वयंसेवी संगठन संपर्क समिति की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

 


20 सदस्यीय संकल्प पत्र कमेटी के सदस्यों में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। कमेटी को पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। जेटली भी इस कमेटी के सदस्य होंगे।

कहा गया है कि सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से संपर्क साधने वाली कमेटी के प्रमुख केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे, जबकि उनकी कैबिनेट सहकर्मी सुषमा स्वराज चुनाव के लिए साहित्य तैयार करने वाले समूह की प्रमुख होंगी। 

प्रसाद मीडिया समूह का नेतृत्व करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बुद्धिजीवियों के साथ बैठकों का आयोजन कराने वाली शाखा के प्रमुख होंगे। लोकसभा चुनाव अप्रैल - मई में होने की उम्मीद है। 

राजनाथ के साथ संकल्प पत्र समिति में होंगे 19 अन्य महारथी

संकल्प पत्र समिति में राजनाथ सिंह के साथ अरुण जेटली, निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, शिवराज सिंह चौहान, किरण रिजिजू, सुशील मोदी आदि शामिल हैं। 


प्रचार-प्रसार के लिए जेटली का साथ देंगे राज्यवर्द्धन सिंह राठौर

प्रचार-प्रसार समिति में अरुण जेटली के साथ पीयूष गोयल और राज्यवर्द्धन सिंह राठौर भी होंगे। इनके अलावे इस आठ सदस्यीय समिति में डॉ अनिल जैन, डॉ महेश शर्मा, सतीश उपाध्याय, ऋतुराज सिन्हा शामिल हैं।

13 लोगों पर होगी सामाजिक-स्वयंसेवी संगठन संपर्क की  जिम्मेदारी

नितिन गडकरी के नेतृत्व वाली समिति में कैलाश विजयवर्गीय, सदानंद गौड़ा, कलराल मिश्र, शिव प्रसाद शुक्ला, बंडारू दत्तात्रेय समेत कुल 13 लोगों पर सामाजिक संगठनों से संपर्क साधने और भुनाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed