फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President Amit Shah addresses the media at party HQ in Delhi

अमित शाह ने कहा- आजादी के बाद सबसे बड़ी जीत, काम पर जनता की मुहर

Sat, 11 Mar 2017 05:41 PM IST
amarujala.com, Presented by- राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com, Presented by- राघवेंद्र मिश्र Updated Sat, 11 Mar 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
 BJP President Amit Shah addresses the media at party HQ in Delhi
अमित शाह
उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली स्थित मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी सहित उत्तराखंड और मणिपुर में बीजेपी की जीत उत्साह बढ़ाने वाली है। यह इस दावे पर मुहर लगाती है कि आजादी के बाद प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ही एक ऐसे नेता के रूप में आए हैं जो गरीबों के बारे में सोचते हैं। मोदी उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।  उन्होंने कहा कि पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ होगा।
विज्ञापन



बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यूपी की जीत देश की राजनीति बदलेगी। इस बार यहां जाति, धर्म, परिवारवाद और गुंडातंत्र को नकारा गया। लोगों ने काम के आधार पर बीजेपी को वोट दिया। उन्होंने भरोसा दिलाने की कोशिश की कि उनकी पार्टी जनादेश पर खरा उतरेगी। 
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि अमेठी और रायबरेली में 10 में से 6 सीट पर बीजेपी को जीत मिली। उन्होंने इसके लिए खासतौर पर वहां की जनता का शुक्रिया करते हुए कहा कि साल 2014 में जो उम्मीदें जगी थीं, उसे मुकाम मिलना शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शाम छह बजे पार्टी कार्यालय पहुंचेगें। इसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक होगी और इसी में सीएम पद का फैसला होगा।

अमित शाह ने कहा कि गोवा में 17 से 20 विधायकों पर सरकार बनती है। उम्मीद है वहां भी पार्टी की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed