{"_id":"5a0efb0d4f1c1bee688bc0e2","slug":"bjp-plans-to-celebrate-chaudhary-charan-singh-bithday-to-woo-jaat-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर बड़े आयोजन की तैयारी में भाजपा, किसानों में छवि चमकाने की कवायद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर बड़े आयोजन की तैयारी में भाजपा, किसानों में छवि चमकाने की कवायद
संजय मिश्र, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Nov 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों में केंद्र सरकार की कमजोर पड़ रही चमक को बचाने की कवायद में भाजपा अब देश के महान किसान नेताओं के नाम का सहारा लेगी। पार्टी ने महान किसान नेताओं के जन्मदिन और उनके निर्वाण दिवस पर किसान संवाद सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। इस प्रयास में पार्टी के किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ किसान नेता नरेश सिरोही को कार्यक्रम का संयोजक बनाकर उन्हें विशेष जिम्मा सौंपा है। पहले चरण में पार्टी ने महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 23 दिसंबर को किसान संवाद सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी का पहला सम्मेलन 23 दिसंबर को अमरोहा में होगा। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भी बुलाने की कोशिश हो रही है। यदि योगी नहीं आ सके तो चौधरी साहब के जन्मदिन पर होने वाले आयोजन में वित्त मंत्री अरूण जेटली या नितिन गड़करी को आमंत्रित किया जा सकता है।
हालांकि चरण सिंह के जरिए भाजपा जाटों के बीच भी अपनी पकड़ बनाए रखना चाहती है। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाए जाने से यह वर्ग भाजपा से नाराज है। यही वजह है कि उसने आरक्षण आंदोलन के जरिए सरकार की मुश्किलें बढ़ाने की कोशिश की। उसके बाद जाट नेताओं ने यूपी चुनाव में खुलेआम भाजपा की मुखालफत की थी। हालांकि ये बात अलग है कि सूबे में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई। मगर लोकसभा 2019 के मद्देनजर भाजपा आलाकमान इस बिरादरी को लंबे समय तक अपने से दूर रखने के मूड में नहीं है। बताया जा रहा है कि जाटों को साधने की रणनीति के तहत ही पार्टी ने चरण सिंह के जन्मदिवस पर बड़ा आयोजन करने का निर्णय लिया है, ताकि चरण सिंह के जरिए जाटों में वह अपनी जगह पक्की रख सके। किसान नेता के रूप में पहचाने जाने वाले चरण सिंह का आज भी जाट समाज में पूरा वजूद है।
महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर भी होगा आयोजन
किसान संवाद सम्मेलनों की जानकारी देते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि देशभर के प्रमुख किसान नेताओं के जन्मदिवस के अवसर पर किसान संवाद कार्यक्रम होना तय हुआ है। इस कड़ी में किसान मोर्चा आगामी 23 दिसंबर को किसान संवाद सम्मेलन आयोजित करेगा। इसकी कमान नरेश सिरोही को दी गई है। सिरोही ने अमर उजाला को बताया कि चौ. चरण सिंह के नाम पर पूरे पश्चिमी यूपी में 4 बड़े संवाद सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उसके बाद अन्य नेताओं के नाम पर भी संवाद सम्मेलन आयोजित होंगे। नरेश सिरोही ने बताया की चरण सिंह के अलावा महेंद्र सिंह टिकैत सहित अन्य किसान नेताओं के जन्मदिवस के अवसर पर हरियाणा और राजस्थान सरीखे राज्यों में भी किसान संवाद सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बजट के लिए किसानों के दर जा सकते हैं वित्त मंत्री जेटली
सरकार पर लग रहे किसान विरोधी आरोपों को झूठा साबित करने की कवायद में वित्त मंत्री अरूण जेटली भी बजट तैयारियों को लेकर किसानों के बीच जा सकते हैं। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आम परंपरा है कि बजट की तैयारियों से पूर्व वित्त मंत्री हर वर्ग के लोगों से मिलकर उनकी राय लेते हैं। आमतौर यह बैठकें नार्थ ब्लॉक स्थित मंत्रालयों में ही संपन्न होती रही हैं। मगर इस दफे परंपरा में बदलाव करते हुए वित्त मंत्री बजट पर राय के लिए सीधे किसानों के बीच जा सकते हैं।