{"_id":"5bccb0d8bdec22696b238ae8","slug":"bjp-planning-to-launch-magicians-in-mp-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मैदान में जादूगरों को उतारने की तैयारी में भाजपा, सरकार की उपलब्धि बताना मुख्य उद्देश्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी मैदान में जादूगरों को उतारने की तैयारी में भाजपा, सरकार की उपलब्धि बताना मुख्य उद्देश्य
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान-अमित शाह
मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार सरकार में वापसी के लिए भाजपा कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। लिहाजा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए वह इस बार जादूगरों की भी मदद लेने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनावों में भाजपा यह प्रयोग पहली बार करेगी।
भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि मैजिक शो का आयोजन ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के बाजारों में किया जाएगा। इस आयोजन के द्वारा पार्टी का उद्देश्य मतदाताओं तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है। हालांकि, पार्टी इस काम में कितने जादूगरों की सेवा लेगी इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है।
पार्टी का मानना है कि चुनाव प्रचार के दौरान मैजिक शो जल्द शुरू हो जाएंगे। गौरतलब है कि इन गतिविधियों के लिए बजट निर्धारित करने की प्रक्रिया पर अभी काम चल रहा है। पार्टी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि इस कला के जरिये हम लोगों को यह बताने जा रहे हैं कि भाजपा सरकार ने पिछले 15 वर्षों में उनके लिए कितना काम किया है।