फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP party cadre Responsibility to fulfill PM Modis New India dream says Manoj sinha

कार्यकर्ताओं पर नया भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी- मनोज सिन्हा

Mon, 28 Aug 2017 07:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Mon, 28 Aug 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
BJP party cadre Responsibility to fulfill PM Modis New India dream says Manoj sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया भारत बनाने का संकल्प तभी पूरा होगा जब भाजपा का हर कार्यकर्ता इसके लिए संकल्पित होगा। लंका मैदान में सोमवार की दोपहर भाजपा की ओर से आयोजित नया भारतः संकल्प से सिद्धि तक के कार्यक्रम में उक्त उदगार रेल राज्य मंत्री, संचार मंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा ने व्यक्त किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सन् 1942 की अगस्त क्रांति के योद्धाओं के सपने आज भी अधूरे हैं। उनका यह सपना पूरा करने की नैतिक जिम्मेदारी सभी नागरिकों खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता ज्यादा नहीं तो हर सप्ताह कम से कम एक घंटा इसके लिए वक्त दे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह से अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जो भाजपा कार्यकर्ता हर रोज इस संकल्प को पूरा करने में जुटा है। उसे सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाए। श्री सिन्हा ने कहा कि देश को स्वतंत्रा दिलाने में कांग्रेस नहीं बल्कि राष्ट्रवादियों का संकल्प था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी प्राणों की आहूति दी। अगस्त क्रांति में स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई करने वाले नेता जेलों में डाल दिए गए थे। तब दूसरी पंक्ति के नेताओं ने नेतृत्व संभाला और जब वह गिरफ्तार हुए तो राष्ट्रवादी सोच के लोगों ने स्वंय उस आंदोलन को लक्ष्य तक पहुंचाया। उसमें महिलाओं की भूमिका अहम रही। 

इस मौके पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बखान करते हुए कहा कि उन्होंने नए भारत का नारा दिया है लेकिन सच्चाई यह है कि वह मोदी के मॉडल का भारत बनाने का सपना है। अपनी बात को और स्पष्ट करने के लिए श्री सिन्हा ने मोदी के अंग्रेजी के हर शब्द की व्याख्या करते हुए बताया कि एम से मार्डन एंड कनेक्टेड इंडिया, ओ से अपारच्यूनिटी फॉर ऑल, डी से ड्रिम से ड्रिम फॉर ऑल, आई से इंडियन। उनका कहना था कि भारत के लिए यह पहला गौरवमयी अवसर है कि दुनिया में इसका डंका बज रहा है।

मोदी के नोटबंदी और जीएसटी जैसे कड़े और साहसी फैसले को जरूर दर्ज किया जाएगा

BJP party cadre Responsibility to fulfill PM Modis New India dream says Manoj sinha
हर देश भारत को सम्मान और गंभीरता से ले रहा है। भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी और जीएसटी जैसे कड़े और साहसी फैसले को जरूर दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव की राजनीति नहीं करती। अगर ऐसा होता तो उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नोटबंदी जैसे कदम नहीं उठाए जाते। तब दलीय प्रतिबद्धता के चलते कुछ अर्थशास्त्रियों व राजनेताओं ने उसका विरोध किया था लेकिन देश की जनता ने उस कदम को सही ठहराया। 

उत्तर प्रदेश का जनादेश इस बात का गवाह है। श्री सिन्हा ने कहा कि नया भारत बनाने का प्रधानमंत्री का संकल्प दूसरे देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उसके पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन तथा पार्टी के महापुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष ने नया भारत बनाने में योगदान के लिए श्री सिन्हा सहित मौजूद कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। 

कार्यक्रम को भाजपा के प्रांतीय महामंत्री रत्नाकर, विधायक त्रैय अलका राय, सुनीता सिंह व डॉ. संगीता बलवंत सहित प्रभुनाथ चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने भी संबोधित किया। मंच पर सचिदानंद राय चाचा, एडवोकेट राम आधार राय, सरोज कुशवाहा, सुनील सिंह, नरेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राजेश्वर सिंह, परीक्षित सिंह, नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, अच्छे लाल गुप्त, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम में डॉ.व्यासमुनि राय, मारकंडेय सिंह, अनिल पांडेय, युवा बीजेपी नेता विशाल सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य निशांत सिंह, संकठा मिश्र, धर्मेंद्र कुशवाहा, सरोज मिश्रा, रत्ना सरोज, रुद्रा पांडेय, मधुबाला आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत स्‍वामी सहजानंद पीजी कालेज के सभागार में लाभार्थियों को केंद्रीय रेल राज्‍य व दूरसंचार स्‍वतंत्री प्रभार मंत्री मनोज सिन्‍हा ने प्रशस्‍ती प्रत्र व शौचालय निर्माण के लिए 41 लोगों को 12-12 हजार का चेक वितरित किया गया। 

मंत्री मनोज सिन्‍हा ने सरकारी कार्यों में पारदर्शिता को लेकर सारे अधिकारियों को बधाई दिया। इस मौके पर जमानियां विधायक सुनीता सिंह, सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह, अधिकारियों में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, सीडीओ चंद्रविजय सिंह, ग्राम्‍य विकास परियोजना अधिकारी राम सिंह, डीडीओ राकेश सिंह, डीसीएसबीएम रणविजय यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायती राज अधिकारी लालजी दूबे ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed