फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP on Rahul Gandhi: Corruption can do 'Satyagraha', BJP targeted Congress on Protest over National Herald Case

BJP on Rahul Gandhi: 'आओ दिल्ली को घेरो, जमानत पर चल रहा शख्स एजेंसियों पर बना रहा दबाव'...अब स्मृति का कांग्रेस पर वार 

Mon, 13 Jun 2022 12:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Jun 2022 12:58 PM IST
सार

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है, वे भ्रष्टाचार को कबूल करें। भ्रष्टाचार के लॉन्चिंग पैड से खुद को री-लॉन्च करने की नाकाम कोशिश न करें। 

विज्ञापन
BJP on Rahul Gandhi: Corruption can do 'Satyagraha', BJP targeted Congress on Protest over National Herald Case
स्मृति ईरानी-राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, एक जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। कांग्रेस की इस रणनीति को आप क्या नाम देंगे?

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा, समाज की सेवा के लिए एक कंपनी बनाई जाती है, लेकिन वो कंपनी केवल गांधी परिवार की सेवा तक सीमित हो जाती है।

विज्ञापन


पात्रा ने भी बोला था कांग्रेस पर हमला 
इससे पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी कांग्रेस पर हमला बोला था। कांग्रेस के प्रदर्शन को उन्होंने 'भ्रष्टाचार का जश्न' कहा था। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी 'सत्याग्रह' कर सकता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने और उसके लिए लड़ने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा, यह राजनीतिक मामला नहीं है। गांधी परिवार जमानत पर बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को री-लॉन्च करने की नाकाम कोशिश बंद करें राहुल 
संबित पात्रा ने कहा, यह जश्न-ए-भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार के लॉन्चिंग पैड से राहुल गांधी खुद को री-लॉन्च करने की नाकाम कोशिश बंद करें। भ्रष्टाचार को कबूल करें। इससे पहले पात्रा ने कहा था, ये नकली गांधी, नकली सत्याग्रह करके गांधी जी की आत्मका को तकलीफ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा, जब कोई गलती नहीं की है तो डर क्यों है? 


कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में सत्य का संग्राम जारी रहेगा। आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेज भी कांग्रेस की आवाज को दबा नहीं पाए, फिर यह सत्ताधारी सरकार कैसे हमारी आवाज को दबाएगी। उन्होंने मोदी सरकार को कायर बताते हुए कहा। मोदी सरकार ने कई बैरिकेटिंग और पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। मध्य दिल्ली में अघोषित आपातकाल लगाया है। यह साबित करता है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed