फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp on karnataka home minister g parameshwara statement on pulwama attack said congress character anti india

Pulwama: कर्नाटक के गृह मंत्री के बयान पर हंगामा, भाजपा का आरोप- कांग्रेस का चरित्र आज भारत विरोधी

Sat, 06 Apr 2024 03:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Apr 2024 03:23 PM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि 'अगर कांग्रेस का ऐसा स्टैंड है तो ये कह सकते हैं कि कांग्रेस के इन कामों की भारत में कोई जगह नहीं है। 

विज्ञापन
bjp on karnataka home minister g parameshwara statement on pulwama attack said congress character anti india
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के बयान पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कहा है कि जी परमेश्वर ने देश विरोधी बयान दिया है और उनका बयान चिंताजनक है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का चरित्र आज भारत विरोधी हो गया है। 
विज्ञापन


जी परमेश्वर के बयान पर भाजपा का तीखा हमला
गौरव भाटिया ने कहा कि 'कर्नाटक के गृह मंत्री ने भारत विरोधी, दुखी करने वाला और चिंताजनक बयान दिया है। उनका कहना है कि पुलवामा हमला केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ। यह विश्वास से भी परे है कि आज की कांग्रेस का चरित्र भारत विरोधी है। उनके नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के इशारे पर ऐसे बयान दे रहे हैं। बालाकोट एयर स्ट्राइक के समय भी कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी ने बेतुके बयान दिए थे और इसके सबूत मांगे थे। वही भारत विरोधी चरित्र जी परमेश्वर के बयान में दिखा है। लोकतंत्र में ऐसे बयानों के लिए कोई जगह नहीं है।'
विज्ञापन

 

भाजपा नेता ने कहा कि 'अगर कांग्रेस का ऐसा स्टैंड है तो ये कह सकते हैं कि कांग्रेस के इन कामों की भारत में कोई जगह नहीं है। आप भारतीय सेना से सबूत मांगते हैं और अब देश के लोग ही आपके पूछ रहे हैं कि आप भारतीय हैं या नहीं।'  बता दें कि जी परमेश्वर ने अपने एक बयान में कहा कि 'ये आशंका लगातार बनी हुई है कि फरवरी 2019 को जो पुलवामा में जो हमला हुआ था, वो केंद्र सरकार के इशारे पर तो नहीं हुआ था। कई सवाल अभी भी ऐसे हैं, जिनका जवाब नहीं मिला है।' जी परमेश्वर के इसी बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed