फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP national vice president Vasundhara Raje was seen campaigning for just one seat

LS Polls: पहली बार सिर्फ एक सीट पर ही प्रचार करते नजर आईं वसुंधरा, BJP ने नहीं बनाया कोई चुनावी कार्यक्रम!

Sun, 19 May 2024 03:22 PM IST
काव्या मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 19 May 2024 03:22 PM IST
सार

 राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम राजस्थान के स्टार प्रचारकों में शामिल था। लेकिन वे झालावाड़ सीट को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी चुनाव प्रचार करते नजर नहीं आईं। 

विज्ञापन
BJP national vice president Vasundhara Raje was seen campaigning for just one seat
Vasundhara Raje - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता अलग-अलग राज्यों में लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार का जिम्मा संभाले हुए हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि जब प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे किसी भी राज्य में चुनावी प्रचार में नजर नहीं आ रही हैं। यहां तक की राजस्थान की एक लोकसभा सीट को छोड़कर उन्होंने प्रचार में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

विज्ञापन


राजे सभी लोकसभा चुनावों में रहती थीं बेहद सक्रिय
सूत्रों का कहना है कि राजस्थान भाजपा ने पूर्व सीएम राजे का किसी भी प्रदेश की कोई भी लोकसभा सीट पर कोई दौरा कार्यक्रम नहीं बनाया है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव और प्रदेश प्रवक्ता तक दूसरे राज्यों में प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। पिछले साल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैसी सक्रियता दिखाई थी, वैसी लोकसभा चुनाव प्रचार में नहीं दिखाई दे रही है। जबकि, अब तक वसुंधरा राजे सभी लोकसभा चुनावों में बेहद सक्रिय रहती थीं। यहां तक की राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में भी वे प्रचार करती हुई नजर आती थीं।
विज्ञापन


झालावाड़ सीट पर कर रहीं प्रचार
दरअसल, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम राजस्थान के स्टार प्रचारकों में शामिल था। लेकिन वे झालावाड़ सीट को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी चुनाव प्रचार करते नजर नहीं आईं। इस सीट से राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह चुनावी मैदान में थे। राजस्थान में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी रोड शो और चुनावी सभा में भी वे नजर नहीं आईं। हालांकि भाजपा के स्थापना दिवस छह अप्रैल को राजे दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय में मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में दो चरणों में मतदान हुए
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राजस्थान में लोकसभा के लिए दो चरणों में मतदान हुए हैं। पहले चरण में कुछ सीटों पर वसुंधरा राजे की सभाओं और रैलियों की चर्चा थी। कुछ प्रत्याशी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सभा चाह रहे थे। मगर कार्यक्रम तय नहीं हो पाए। दूसरे चरण, में खुद झालावाड़ में मतदान था, इसलिए राजे वहां खुद अपने बेटे की सीट पर डटीं रहीं। हालांकि, तीसरे चरण में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में राजे को भेजे जाने की तैयारी थी। मगर, वो भी नहीं हो पाया। वसुंधरा राजे के दौरे न होने पर अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है।


स्टार प्रचारक होने के बावजूद राजे का कोई कार्यक्रम झालावाड़ से बाहर नहीं 
पूर्व सीएम राजे के पास फिलहाल राजस्थान सरकार में कोई पद नहीं हैं। वह एक सामान्य विधायक हैं। लोकसभा चुनाव में भी राजे के प्रचार प्रसार का कार्यक्रम भी पार्टी की ओर से जारी नहीं किया जा रहा है, जबकि अन्य नेताओं के कार्यक्रम पार्टी की ओर से जारी किए जा रहे हैं। स्टार प्रचारक होने के बावजूद अभी तक राजे का कोई कार्यक्रम झालावाड़ से बाहर का नहीं बनाया गया। प्रदेश भाजपा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि सियासी गलियारों में यह सवाल गूंज रहा है कि राजे के प्रचार से दूर रहने पर पार्टी को फायदा होगा या नुकसान भी कहना मुश्किल है। लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को कोई नुकसान नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed