फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP National President JP Nadda sought report regarding Dilip Ghosh statement about CBI and ED

West Bengal: दिलीप घोष के बयान से भाजपा केंद्रीय नेतृत्व नाराज, जेपी नड्डा ने सुकांत मजूमदार से मांगी रिपोर्ट

Mon, 22 Aug 2022 06:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 22 Aug 2022 06:18 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बंगाल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सीबीआई और ईडी को लेकर की गई टिप्पणी से भाजपा केंद्रीय नेतृत्व नाराज है। उनके बयान को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल भाजपा अध्यक्ष से रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda sought report regarding Dilip Ghosh statement about CBI and ED
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बंगाल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सीबीआई और ईडी को लेकर की गई टिप्पणी से पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व नराज बताया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि शीर्ष नेतृत्व ने दिलीप घोष के भाषण के वीडियो के अलावा उनके भाषण का हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद भी मांगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन


दिया था ये बयान
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित आईसीसीआर में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोष ने कहा था कि कुछ सीबीआई अधिकारियों और टीएमसी के बीच इस सेटिंग के कारण ही कोयला घोटाले, पशु तस्करी मामले और स्कूल की नौकरियों में अनियमितताओं की जांच में कोई परिणाम नहीं सामने आ रहा था, जिसके कारण वहां ईडी को भेजा गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि सीबीआई के कुछ अधिकारी टीएमसी नेताओं के हाथों बिक चुके थे। तृणमूल के कई नेताओं को अब इस बात का डर सता रहा है कि सीबीआई जैसे ईडी के अधिकारियों के साथ सेटिंग नहीं की जा सकती। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि यही कारण है कि सीबीआई के कुछ अधिकारियों को पश्चिम बंगाल से हटा दिया गया और अब दवा की खुराक बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट की तलब
सूत्रों की मानें तो दिलीप घोष के बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी रिपोर्ट तलब की है। बताया जाता है कि पहले भी दिलीप घोष को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। कुछ समय पहले भी उनको ऐसे बयान देने से बचने की सलाह दी गई थी, जिससे पार्टी की स्थिति असहज हो। इस बार दिलीप घोष को बताए बिना सीधे प्रदेश नेतृत्व से रिपोर्ट तलब की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed