फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP National Executives will meet on 25th Sepin Delhi will decide about Lok Sabha elections

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 सितंबर को, आम चुनाव की दिशा तय करने की तैयारी

Fri, 25 Aug 2017 07:15 AM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Aug 2017 07:15 AM IST
विज्ञापन
BJP National Executives will meet on 25th Sepin Delhi will decide about Lok Sabha elections
bjp

अगले लोकसभा चुनाव की दिशा तय करने के लिए भाजपा अमित शाह ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 सितंबर को राजधानी दिल्ली में बुलाई है। इस बैठक को मिशन 2019 और राज्यों में होने वाले अगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


Read Also: पीएम मोदी का धन्यवाद, सालों बाद पिछड़े वर्ग को मिला न्याय: शिवराज
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी अभी से अपनी दिशा देश के सामने रखेगी। यही वजह है कि शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस अहम बैठक का आयोजन भाजपा के विचार पुरूष माने—जाने वाले दीन दयाल उपाध्याय के 101 वें जन्मदिवस के अवसर पर 25 सिंतबर को रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Read Also: किसानों से पीएम मोदी ने किया वादा, 2022 तक आमदनी होगी दोगुनी

इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के जरिए पार्टी अपने चुनावी दिशा को जनता के सामने पेश करेगी। 

गरीब और पिछडा हितैषी के रूप में पेश करेगी भाजपा 

BJP National Executives will meet on 25th Sepin Delhi will decide about Lok Sabha elections
pm modi

सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तिथि तय करने के लिए हुई महामंत्रियों की बैठक में शाह ने दीन दयाल के योगदान पर चर्चा की है। उनके अंत्योदय के सिद्धांत को पीएम मोदी ने अपनी सरकार का सिद्धांत बनाया है।

इसलिए पार्टी की रणनीति आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपने आप को गरीब एवं पिछडा हितैषी के रूप में पेश करने की है। लोकसभा का चुनाव भाजपा पिछडा और गरीब हितैषी के मुद्दे पर ही लडेगी।

इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपनी राजनीतिक कवायद शुरू कर दी है। पिछडा आयोग को कानूनी जामा पहनाने के बाद ओबीसी आरक्षण के भीतर आरक्षण की कवायद कर सरकार ने अपने इरादे जता दिए हैं।

तो पीएम मोदी सरकार के हर प्रयास को गरीब हितैषी करार देते हैं। उन्होंने सरकार के सिद्धांत के रूप में दीन दयाल के मूल विचार अंत्योदय को अपनाया है। दीन दयाल पहले केवल भाजपा के पोस्टरों तक ही सीमित थे मगर मोदी के पीएम बनने के बाद से केंद्र सरकार से लेकर पार्टी की सभी सरकारें दीन दयाल के सिद्धांतों पर चलने में लगी हैं। 

दीन दयाल जन्मशदी का होगा अंत 

BJP National Executives will meet on 25th Sepin Delhi will decide about Lok Sabha elections
pm modi

भाजपा और केंद्र की पूरी सरकार इस वर्ष को पार्टी के विचार पुरूष दीन दयाल उपाध्याय की ज्यंती का जन्मशदी वर्ष मना रही है। इसके लिए सरकार ने अपने स्तर पर विभिन्न आयोजन किए। तो भाजपा संगठन भी अपने स्तर पर आयोजनों को देशभर में अंजाम दे रहा है।

25 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में दीन दयाल जन्मशदी का समापन होगा। बीते वर्ष सितंबर में केरल के कालीकट में संपन्न भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में मोदी ने दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशदी वर्ष की शुरूआत की थी।

इस वर्ष में भाजपा ने राजनीतिक की बडी उंचाईयां हासिल की हैं। दीन दयाल के गृह प्रदेश यूपी में सभी दलों को ढेर करते हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। इसके अलावा उत्तराखंड में भी पूर्ण बहुमत की उसकी सरकार बनी।

अब दीन दयाल के सुझाए मार्गों पर चलते हुए भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करना चाहती है। इसलिए लोकसभा चुनाव 2019 का अभियान लांच करने के लिए भाजपा ने दीन दयाल के जन्म अवसर को ही विशेष अवसर के रूप में चुना है।

भाजपा के विचार पुरूष दीन दयाल का जन्म 25 सितंबर 1916 को यूपी के मथुरा में हुआ था। पीएम मोदी ने अपने सरकार की पहली सालगीरह पर जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड भी दीन दयाल के जन्मभूमि पहुंचकर देश को दिया था।

तो उनके मूल विचार अंत्योदय को उन्होंने अपने सरकार का सिद्धांत बना रखा है। जिसका अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की लौ पहुंचाना है। जन धन से लेकर उज्जवला सरीखे करीब 30 से ज्यादा योजनाएं पीएम मोदी ने गरीबों को ध्यान में रखकर ही बनाई हैं।

अब अगले लोकसभा चुनाव में उसके राजनीतिक लाभ की रणनीति बनाई जा रही है। इसके साथ पिछडा का दांव चल भाजपा यूपी में आजमाए अपने सोशल इंजिनियरिंग के दांव को मिशन 2019 में आजामना चाह रही है।

दिल्ली में कार्यकारिणी की बैठक कर भाजपा अभी से ही अगले लोकसभा चुनाव के एजेंडे को देश के सामने रखेगी। पिछडा और गरीब हितैषी के रूप में अपने आप को पेश करना उसके रणनीति का अहम हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed