फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP National Council meeting will conclude with PM Modi address

BJP Meeting: भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक, पीएम मोदी के संबोधन के साथ होगा समापन

Fri, 16 Feb 2024 06:35 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: यशोधन शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 06:35 AM IST
सार

प्रसाद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 फरवरी को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उद्घाटन भाषण देंगे और अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ बैठक समाप्त होगी।

विज्ञापन
BJP National Council meeting will conclude with PM Modi address
पीएम मोदी के साथ जेपी नड्डा और अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक शनिवार को यहां भारत मंडपम में शुरू होगी। इसमें देशभर से करीब 11,500 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिनिधियों में देशभर से पार्टी के पदाधिकारी, वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक और निर्वाचित महापौर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बैठक का एक व्यापक संगठनात्मक एजेंडा होगा। प्रसाद ने कहा, कांग्रेस और वामपंथी कई तरह की टिप्पणियां करते हैं, लेकिन भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो लोकतांत्रिक तरीके से अधिकतम संगठनात्मक कार्य करती है।

विज्ञापन


प्रसाद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 फरवरी को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उद्घाटन भाषण देंगे और अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ बैठक समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि परिषद की बैठकें साल 2014 और 2019 के आम चुनावों से ठीक पहले आयोजित की गई थीं। प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने 2014 में लोकसभा में बहुमत हासिल किया था और पांच साल बाद उससे भी बड़ी जीत हासिल की थी।  
विज्ञापन


370 सीटें जीतने का लक्ष्य
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी ने पिछली दो परिषदों की बैठकों को भी संबोधित किया था। अब उन्होंने पार्टी के लिए 370 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए 543 में से 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा, एजेंडे में दो प्रस्ताव पारित होंगे। आगामी चुनावों पर विस्तृत चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed