फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP names Shahnawaz Hussain its MLC Candidate from Bihar and releases a list of candidates for upcoming biennial election in Uttar Pradesh

छोटे कार्यकाल के लिए विधान परिषद जाने से कतरा रहे सहनी का यू-टर्न

Sat, 16 Jan 2021 06:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 16 Jan 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
BJP names Shahnawaz Hussain its MLC Candidate from Bihar and releases a list of candidates for upcoming biennial election in Uttar Pradesh
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

भाजपा ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को बिहार से अपना एमएलसी प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने हुसैन को बिहार में दो विधान परिषद सीटों पर उपचुनाव के लिए भी जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची भी जारी की।

विज्ञापन


इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री हुसैन की चुनावी राजनीति में वापसी हो गई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद यह पहला मौका है जब वह चुनावी मैदान में उतरेंगे। 2014 में वह भागलपुर से चुनाव हार गए थे जबकि 2019 में उन्हें टिकट नहीं मिला था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वह नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी। बता दें कि ये विधान परिषद की ये सीटें इस महीने के अंत में खाली हो जाएंगी। इनमें कुंवर मानवेन्द्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल बिश्नोई, अश्विनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राज्य की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी है। जिन 12 सीटों पर चुनाव होने हैं उसके मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को पूरा हो रहा है।

दूसरी सूची के घोषित उम्मीदवारों में कुंवर मानवेंद्र सिंह विधान परिषद के पूर्व सभापति हैं जबकि गोविंद नारायण शुक्ल और अश्वनी त्यागी भाजपा प्रदेश महासचिव, सलिल विश्नोई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और डॉक्टर धर्मवीर प्रजापति माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। सुरेंद्र चौधरी भाजपा के नेता हैं।

इसके पहले शुक्रवार को पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इस सूची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य और पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा का नाम घोषित किया गया था।

अधिकतम 10 सीटें जीत सकती है भाजपा
संख्या के बल के आधार पर भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद की अधिकतम दस सीटें जीत सकती हैं और दो चरणों में भाजपा ने अपने दस उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी ने दो सीटों के लिए नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

बहुजन समाज पार्टी के नेताओं का कहना है कि ' बहन जी (मायावती) ही इस मामले में फैसला करेंगी।' कांग्रेस ने इस चुनाव में कोई प्रत्याशी न उतारने का निर्णय किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहले ही कह चुके हैं, 'कांग्रेस इस चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।'

18 तक नामांकन, 28 जनवरी को मतदान
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधान सभा में मौजूदा समय में 402 सदस्य हैं जिनमें भारतीय जनता पार्टी के 310, समाजवादी पार्टी के 49, बहुजन समाज पार्टी के 18, अपना दल (सोनेलाल) के नौ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सात, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार, निर्दलीय तीन, राष्ट्रीय लोकदल के एक, निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (निषाद) के एक सदस्य हैं। भाजपा के साथ अपना दल (सोनेलाल) का गठबंधन है।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार 11 जनवरी से नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरू हुई प्रक्रिया 18 जनवरी तक चलेगी और 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 जनवरी को नाम वापसी और 28 जनवरी को मतदान होगा। 28 जनवरी की शाम से ही मतगणना की भी प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed