{"_id":"5a35ba1c4f1c1b6a678c22d8","slug":"bjp-mps-party-will-not-form-gujarat-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद बोले, गुजरात में सरकार नहीं बना पाएगी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद बोले, गुजरात में सरकार नहीं बना पाएगी पार्टी
एजेंसी / पुणे
Updated Sun, 17 Dec 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
संजय काकाडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में चुनाव के बाद भले ही सभी एग्जिट पोल भाजपा के सत्ता में बने रहने का दावा कर रहे हों लेकिन पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय काकाडे ऐसा नहीं मानते। उनका दावा है कि पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाने लायक सीटें नहीं जीत पाएगी।
काकाडे ने कहा, ‘पूर्ण बहुमत भूल जाइये, पार्टी को सरकार बनाने लायक सीटें भी नहीं मिलेंगी। वहीं कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगी।’ हालांकि उन्होंने कहा, अगर पार्टी किसी तरह गुजरात में सत्ता बचाने में कामयाब रहती है तो यह सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी के कारण होगा। काकाडे के मुताबिक, उनकी टीम ने गुजरात में सर्वे किया है और वह इसी के आधार पर यह दावा कर रहे हैं।
पढ़ें- राहुल बोले- मोदी जी की नोटबंदी में हिंदुस्तान के सारे चोरों ने अपना कालाधन सफेद कर लिया
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैंने छह लोगों की टीम को गुजरात भेजा था। उन्होंने राज्य के ग्रामीण हिस्सों का दौरा किया और किसानों, ड्राइवरों, वेटरों और मजदूरों से मिले। उनके सर्वे के आधार पर मेरा मानना है कि भाजपा को राज्य में पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा।’ काकाडे ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ 20 साल से अधिक का सत्ता विरोधी रुख भी उनके इस दावे का एक कारण है।