फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MPs and leaders will spend two nights in Dalits house

दलितों की नाराजगी दूर करने का फार्मूला तैयार, पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा

Mon, 09 Apr 2018 06:23 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Apr 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
BJP MPs and leaders will spend two nights in Dalits house
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ

एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में बदलाव से नाराज दलित वर्ग को साधने के लिए भाजपा ने बड़ी रणनीति तैयार की है। इसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य भूमिका निभाएंगे। पीएम 11 अप्रैल को मुद्रा योजना से लाभान्वित होने वाले दलित बिरादरी के एक समूह से सीधा संवाद करेंगे। बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके जन्म स्थान को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी की मुख्य चिंता उत्तर प्रदेश है, जहां सपा-बसपा के साथ आने के बाद एक-एक कर दलित सांसदों के नाराज होने की खबरें आ रही हैं। इससे निपटने के लिए पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता दलित बस्तियों में जाएंगे। बता दें कि शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पीएम नरेंद्र मोदी ने दलित वर्ग की नाराजगी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा दलित सांसदों की शिकायतें दूर करने की भी योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


अंबेडकर जयंती से 5 मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान के तहत सांसद और वरिष्ठ नेता दलित बस्तियों में दो रात रुक कर इस बिरादरी से सीधा संवाद करेंगे। दलितों के घर रुकने वाले नेताओं-सांसदों को मोदी सरकार द्वारा इस बिरादरी के हक में किए गए फैसलों और योजनाओं की जानकारी से लैस किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, दलित बिरादरी के सांसदों की बढ़ती नाराजगी से नेतृत्व सतर्क है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि अगर अंदर से ही विरोध की आवाज उठेगी तो विपक्ष के दलितों के उत्पीड़न के आरोपों को ज्यादा बल मिलेगा। यही कारण है कि पार्टी ने अपने दलित सांसदों से सीधा संवाद करने और इनकी नाराजगी दूर करने की रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत पीएम, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कुछ वरिष्ठ नेता इन सांसदों से सीधा संवाद करेंगे।


योगी को खास हिदायत 
शनिवार को यूपी के सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम से मुलाकात की थी। बताते हैं कि मुख्य चर्चा दलित वर्ग की नाराजगी थी। इस दौरान सीएम ने अंबेडकर जयंती के दिन से शुरू हो रहे ग्राम सुराज अभियान की तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा दिया। पीएम ने दलित मुद्दे पर खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए। शनिवार को ही राज्य के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह ने अमित शाह से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed