फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Varun Gandhi said on Ukraine crisis that government should not be find opportunity in every disaster

सरकार पर निशाना: यूक्रेन संकट पर वरुण गांधी बोले- हर आपदा में नहीं खोजना चाहिए ‘अवसर’

Mon, 28 Feb 2022 07:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 28 Feb 2022 07:01 PM IST
सार

वरूण गांधी ने सोमवार को एक ट्वीट कर आरोप लगाया है कि सही समय पर सही निर्णय न लेने के कारण 15 हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों का जीवन युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंस गया है। उन्हें तत्काल उचित कार्रवाई कर सुरक्षित वापस लाए जाने की कोशिशें की जानी चाहिए। ठोस रणनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से इनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जानी चाहिए...

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi said on Ukraine crisis that government should not be find opportunity in every disaster
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के चार मंत्री भेजकर सभी छात्रों की सही समय पर सकुशल घर वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा सांसद वरूण गांधी ने इसे देरी से उठाया गया अपर्याप्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा है कि हर भारतीय छात्र की सकुशल वापसी उन पर किया गया कोई उपकार नहीं, बल्कि यह हमारा कर्तव्य है जिसे पूरा किया जाना चाहिए। सरकार के द्वारा इसे अपनी कामयाबी बताने पर व्यंग्य कसते हुए वरूण गांधी ने कहा है कि हर आपदा में अवसर नहीं खोजा जाना चाहिए। भाजपा में अपनी उपेक्षा से नाराज वरूण गांधी किसान आंदोलन के समय से ही लगातार सरकार विरोधी बयान देकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

विज्ञापन


वरूण गांधी ने सोमवार को एक ट्वीट कर आरोप लगाया है कि सही समय पर सही निर्णय न लेने के कारण 15 हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों का जीवन युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंस गया है। उन्हें तत्काल उचित कार्रवाई कर सुरक्षित वापस लाए जाने की कोशिशें की जानी चाहिए। ठोस रणनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से इनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने एक छात्रा का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में छात्रा ने आरोप लगाया है कि उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है और भारतीय छात्र वहां गंभीर संकट में फंसे हुए हैं।  
विज्ञापन


यूक्रेन में पढ़ने वाले छात्रों को लेकर भारत के कई वायुयान अब तक स्वदेश लौट चुके हैं। लेकिन भारतीय छात्रों की भारी संख्या सबको बाहर निकालने में देरी का कारण बन रही है। इस बीच अनेक छात्रों ने उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सरकार का धन्यवाद किया है। वहीं, अनेक छात्रों ने वीडियो जारी कर कहा है कि उन्हें यूक्रेन में कोई मदद नहीं मिल पा रही है और उनसे यूक्रेनी पुलिस-अधिकारी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। वरुण गांधी ने इन्हीं छात्रों की आवाज उठाते हुए सरकार से जल्द से जल्द सभी छात्रों को बाहर निकालने का प्रयास करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed