{"_id":"6032f271cec2d66cbe2a93e0","slug":"bjp-mp-tejasvi-surya-says-that-dmk-is-anti-hindu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में गरजे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, कहा- डीएमके है हिंदू विरोधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में गरजे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, कहा- डीएमके है हिंदू विरोधी
Mon, 22 Feb 2021 05:24 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलम
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:24 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या
- फोटो : ani
भाजपा सांसद नेता तेजस्वी सूर्या ने सेलम में भाजपा तमिलनाडु युवा विंग सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीएमके पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डीएमके बहुत खराब विचारधारा को मानती जो हिंदू विरोधी है। हर एक तमिल हिंदू होने पर गर्व करता है।
विज्ञापन
DMK represents a very bad, virulent ideology which is anti-Hindu. Every Tamil is proud Hindu. This is the sacred land that has highest number of temples in country, every inch of Tamil Nadu is sacred, but DMK is anti-Hindu,so we must defeat it: BJP MP Tejasvi Surya in Salem y'day pic.twitter.com/2ls5nLVWdm
— ANI (@ANI) February 21, 2021
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि यह सबसे पवित्र भूमि है, यहां देश के सबसे अधिक मंदिर हैं। तमिलनाडु का एक इंच पवित्र है, लेकिन डीएमके हिंदू विरोधी है इसलिए इस पार्टी को हराना होगा।
विज्ञापन
सूर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत की सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान और उनका प्रचार करती है। अगर तमिल को आगे बढ़ना है तो हिंदुत्व को जीतना होगा और यदि कन्नड़ को जीतना है तो हिंदुत्व को जीतना होगा। भाजपा ही तमिलनाडु और तमिल भाषा की भावना का प्रतिनिधित्व करती है।