फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp mp tejasvi surya hits on municipal corp over bribe for beds scam exposes

नाराजगी: भाजपा शासित नगर पालिका पर तेजस्वी सूर्या का निशाना, कहा- रिश्वत देकर मिल रहा अस्पतालों में बेड

Wed, 05 May 2021 08:40 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 05 May 2021 08:40 AM IST
सार

सूर्या के आरोप के बाद पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रोहित और नेत्र के रूप में हुई है। इनपर आरोप है कि वे एक बिस्तर के लिए 25 हजार और 50 हजार रुपये वसूल रहे थे।

विज्ञापन
Bjp mp tejasvi surya hits on municipal corp over bribe for beds scam exposes
तेजस्वी सूर्या - फोटो : social media

विस्तार

बेंगलूरू दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कोरोना काल में अस्पतालों में बेड नहीं मिलने के लिए भाजपा शासित नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी सूर्या का आरोप है कि नगरपालिका अधिकारी लोगों से रिश्वत लेकर बेड उपलब्ध करा रहे हैं। सूर्या के आरोप के बाद पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रोहित और नेत्र के रूप में हुई है। इनपर आरोप है कि वे एक बिस्तर के लिए 25 हजार और 50 हजार रुपये वसूल रहे थे।  पुलिस ने उनके खाते से 1.05 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


इस गोरखधंधे के पीछे बड़ा नेटवर्क
सूर्या ने आरोप लगाया था, 'बीबीएमपी अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से सांठगांठ से बिस्तरों का 'खरीद-फरोख्त चल रहा है।  उन्होंने कहा 'बीबीएमपी (ब्रुहट महानगरपालिका) की बुकिंग साइट दिखा रही है कि सभी बिस्तर फुल हैं, लेकिन कई लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं। ऐसे में बिस्तर भरे होने की बात समझ से परे हैं। सूर्या ने आरोप लगाया कि बीबीएमपी अधिकारियों, आरोग्य मित्र और बाहरी लोग भी इस धंधे से जुड़े हुए हैं। सूर्या ने आरोप लगाया कि शुरू में बेड कोविड रोगियों के नाम पर आरक्षित किए जाते थे, जो होम आइसोलेट में थे। लेकिन वह मरीज बेड से पूरी तरह अनजान थे। सूर्या ने दावा किया कि ऐसे एक नहीं हजारों मामले हो चुके हैं।
विज्ञापन



बता दें कि कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक भी शामिल है। बेंगलुरू में कोरोना की स्थिति लगातार खराब हो रही है। शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड्स की भारी किल्लत है। सूर्या के सवाल उठाने पर येदियुरप्पा सरकार ने नगर पालिका अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed