फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Sudhanshu Trivedi on congress leader mallikarjun kharge statement

Politics: खरगे के बयान पर भड़के भाजपा सांसद, कहा- पंडित नेहरू बिना वोट पाए बने थे प्रधानमंत्री

Tue, 30 Jan 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Jan 2024 03:15 PM IST
सार

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि पंडित नेहरू जीरो वोट पाकर प्रधानमंत्री बने थे, श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कैसे प्रधानमंत्री बने थे, ये भी सबको मालूम है।

विज्ञापन
BJP MP Sudhanshu Trivedi on congress leader mallikarjun kharge statement
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक बयान जारी किया है। उनके इस बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने बयान में कहा कि अगर 2024 में भी पीएम मोदी सत्ता में रहे तो भारत में कभी चुनाव नहीं होगा। उनके इस बयान के बाद भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


खरगे के बयान पर भाजपा सांसद ने किया पलटवार
सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, मल्लिकार्जुन खरगे ने जो भी कुछ कहा, 'उसका वास्तविक अर्थ यह है कि लोकतंत्र की आड़ में मतदाताओं ने जिन्हें पिछले चुनाव में पूरी तरह से नकार दिया था, उन पर अब ग्रहण लग गया है। अब सच्चे लोकतंत्र का उदय होने वाला है। पंडित नेहरू जीरो वोट पाकर प्रधानमंत्री बने थे, श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कैसे प्रधानमंत्री बने थे, ये भी सबको मालूम है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, '2019 के लोकसभा चुनावों में उत्तर से दक्षिण तक देश की प्रबुद्ध जनता ने जो लोकतंत्र के नाम पर राजतंत्र चला रहे थे, उन्हें सबक सिखाने का काम किया। कश्मीर में अब्दुल्ला या मुफ्ती परिवार, चुनाव हार गए। पंजाब में बादल परिवार चुनाव हारा, हरियाणा में हुड्डा परिवार चुनाव हारा, अशोक गहलोत जी का बेटा चुनाव हारा, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की पत्नी चुनाव हारीं, चौधरी अजीत सिंह और उनके बेटे चुनाव हारे, बिहार में लालू प्रसाद यादव जी की बेटी चुनाव हारीं, तेलंगाना में केसीआर जी की बेटी चुनाव हारीं।'


सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पूरी तरह ध्वस्त होने के बाद विपक्ष के इस तथाकिथत इंडिया गठबंधन की यारी अब छिन्न-भिन्न हो गई है। इस बौखलाहट में अब कांग्रेस पार्टी आपत्तिजनक बयान देने पर आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आधारहीन और अनर्गल बयान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed