Parliament: 'संसद सत्र के समय ही होती है देश की छवि बिगाड़ने की कोशिश', सुधांशु त्रिवेदी ने लगाए गंभीर आरोप
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब भी भारत की संसद का सत्र चल रहा होता है, तभी विदेशों में कोई न कोई ऐसी रिपोर्ट सामने आती है, जिससे देश की छवि खराब होती है। भाजपा सांसद ने भारत को अस्थिर करने के लिए विदेशी हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद ने ओसीसीआरपी की रिपोर्ट पर उठाए सवाल
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शून्य काल के दौरान राज्यसभा में कहा कि 'जब भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में सामरिक, आर्थिक और कूटनीतिक शक्ति बनकर उभरा है, तब से विदेश की बहुत सी ऐसी गतिविधियां हैं, जो भारत की व्यवस्था के आर्थिक, नैतिक, सामाजिक पक्ष पर हमला कर रही हैं। फ्रांस के एक प्रकाशन ने ऑर्गनाइज क्राइम करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट पर एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को विदेशी सरकारों की फंडिंग है और इसमें जॉर्ज सोरोस का भी कनेक्शन है। इस रिपोर्ट का फोकस भारत पर भी है।
'संसद सत्र के समय होती है देश की छवि बिगाड़ने की कोशिश'
भाजपा सांसद ने कहा कि 'पिछले तीन वर्षों से ये क्या संयोग है, जब भारत की संसद का सत्र चलता है, तभी ये रिपोर्ट्स आती हैं। पूर्व में भारत के किसानों को लेकर रिपोर्ट सामने आई , तब भी संसद सत्र चल रहा था और इसी तरह पेगासस और हिंडनबर्ग रिपोर्ट भी लगभग उसी समय सामने आईं, जब भारत की संसद का सत्र या तो चल रहा था या शुरू होने वाला था। अब बजट सत्र शुरू होने से पहले भारत के उद्योगों के बारे में अमेरिकी अटॉर्नी की रिपोर्ट आती है। क्या ये महज संयोग है या फिर ये किसी साजिश का हिस्सा है। विगत लोकसभा चुनाव में रूस की सरकार ने भी साफ कहा था कि भारत के चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश हो रही है। ये पहली बार हुआ, जब किसी सरकार ने देश के चुनाव में हस्तक्षेप की बात कही।'
This thread reveals the Congress-Deep State connection!
Over the last four years, every issue on which the Congress party has targeted the BJP seems to rely on narratives and supporting material originating from abroad.
Issues like Pegasus, Adani, caste census, 'democracy in… pic.twitter.com/tcI3veZ11U — BJP (@BJP4India) December 5, 2024
भाजपा सांसद का विपक्ष पर तंज
सुधांशु त्रिवेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि 'जिन लोगों के दिल में ये ख्वाब है कि वो भारत को झुका लेंगे, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं। ये मत सोचें कि विदेश की किसी चीज का प्रभाव पड़ने वाला है, भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। विदेश का लाभ लेकर भारत में जो हो रहा है, उनके लिए मैं कहना चाहता हूं।
'अपने वतन पर सदियों तक है, रही हुकूमत गैरों की
पर कुछ चेहरों पर अब तक है धूल उनके पैरों की'
निशिकांत दुबे के निशाने पर आई कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने भी गुरुवार को कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर विदेशी संगठनों और लोगों के माध्यम से देश की संसद, सरकार और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया।
दुबे ने लोकसभा में शून्यकाल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पूछने के लिए कुछ सवाल उठाए। दुबे ने कहा, विपक्षी दल सरकार को अस्थिर करने के लिए तरह-तरह के मंसूबे पालते रहते हैं। मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि विदेशी फंडिंग के माध्यम से (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी और उनकी सरकार के खिलाफ किस तरह काम होता है।
विदेशी मदद के लगाए आरोप
उन्होंने फ्रांस की एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि अमेरिका की सरकार और वहां के एक कारोबारी द्वारा संचालित फाउंडेशन की मदद से काम करने वाले एक विदेशी संस्थान का मकसद भारत की संसद को बंधक बनाना और उसकी कार्यवाही को ठप करना है।
दुबे ने अमेरिका के एक कारोबारी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि वह पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारना चाहता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उक्त संस्थान कोई रिपोर्ट जारी करता है तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सदस्य प्रियंका गांधी और विपक्षी दलों के कुछ राज्यसभा सदस्य तुरंत उसे ट्वी करते हैं। दुबे ने पेगासस रिपोर्ट, हिंडनबर्ग और कुछ अन्य मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी ये मामले सामने आए, विपक्षी सदस्यों ने ‘एक्स’ पर तुरंत पोस्ट किया और संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी गई।
Why is OCCRP connected with Rahul Gandhi?
A French investigative journalist has revealed that the US govt controls the media organization OCCRP, dictating that any story it ran was influenced & lacked genuine backing
But what is its connection with Congress? pic.twitter.com/VrVtZ8IzBQ— BJP (@BJP4India) December 5, 2024
कांग्रेस के पूछे 10 सवाल
भाजपा सांसद ने कुछ अन्य विदेशी लोगों के नाम लेकर पूछा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता के इन लोगों से क्या संबंध हैं जो अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का विरोध करते हैं।दुबे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए अपने दस सवाल पूछ रहे थे।