अपनी ही पार्टी के आईटी सेल पर भड़के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, पार्टी से निकालने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों से अपनी ही पार्टी को असहज करने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी पार्टी के आईटी सेल से काफी नाराज हैं। स्वामी ने आईटी सेल पर फर्जी अकाउंट बना कर उन पर हमला करने का आरोप लगाया। वह इतने नाराज हैं कि अध्यक्ष जेपी नड्डा से आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय को पार्टी से निकालने तक की मांग की है।
स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि एक मालवीय इस पूरी गंदगी को चला रहा है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम रावण दुशासन की नहीं, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पार्टी हैं। फिलहाल मैं इसे नजरअंदाज कर रहा हूं, लेकिन भाजपा को चाहिए कि वह तुरंत मालवीय को पार्टी से निकाले। उन्होंने यह भी लिखा कि पार्टी की आईटी सेल बेकार हो गई है। इस से जुड़े सदस्य फर्जी आईडी बना कर मुझ पर निजी हमले कर रहे हैं। अगर मेरे प्रशंसक पलटवार करें तो इसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं रहूंगा। ठीक उसी तरह जैसे मुझ पर हमला करने के लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं है।
The BJP IT cell has gone rogue. Some of its members are putting out fake ID tweets to make personal attacks on me. If my angered followers make counter personal attacks I cannot be held resonsible just as BJP cannot be held respinsible for the rogue IT cell of the party
— Subramanian Swamy (@Swamy39) September 7, 2020
गौरतलब है कि स्वामी ने अपनी ही सरकार के कुछ आर्थिक फैसलों पर पिछले दिनों निशाना साधा था। हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के चीनी रक्षामंत्री से मुलाकात की मुखर आलोचना की थी। उसके बाद ही सोशल मीडिया पर स्वामी के खिलाफ हमला शुरू हुआ।