फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP statement, Forty Five graves thrown out...

'पैंतालिस कब्रें उखाड़कर फेंक दी, पांच बची हैं जाकर देख लो वरना...'

Sun, 14 Jul 2019 06:25 PM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 14 Jul 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
BJP MP statement, Forty Five graves thrown out...
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने रविवार को कहा कि पूरी दुनिया में किसी भी देश में जाइये, उसकी राजधानी बेहद खूबसूरत होती है। लेकिन हिंदुस्तान की राजधानी दिल्ली खूबसूरत नहीं है। दिल्ली तभी खूबसूरत बन सकती है जब इसकी सरकारी जमीनों पर बने मस्जिदों और कब्रिस्तानों को हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तम नगर के विपिन गार्डेन के एक सरकारी पार्क में पचास कब्रें बना दी गई थीं। लेकिन लोगों के सहयोग से उन्होंने पैंतालिस कब्रें उखाड़कर फेंक दी हैं। अब केवल पांच कब्रें बाकी बची हैं। मीडिया वालों को जाकर उन्हें देख लेना चाहिए, नहीं तो बाद में सबूत नहीं मिलेगा क्योंकि जल्दी ही उन्हें भी उखाड़कर फेंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को खूबसूरत बनाने के लिए इसके लोगों को अतिक्रमण के विरुद्ध लड़ना पड़ेगा।    

विज्ञापन


सांसद प्रवेश वर्मा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मीडिया वाले अक्सर उनसे सवाल पूछते हैं कि आप पांच साल सांसद रहे, आपने अपने क्षेत्र के विकास के लिए क्या काम किया? उन्होंने कहा कि इन सवालों पर वे बताते हैं कि उन्होंने पांच सालों में एक भी जगह अतिक्रमण कर मस्जिदें-कब्रिस्तान नहीं बनने दिए। वे मंदिरों-गुरुद्वारों के बारे में कभी नहीं बोलते क्योंकि यह वर्ग कभी जिहाद नहीं करता, उन्हें विदेश से धन भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है, इसलिए वे इनके विरुद्ध कुछ नहीं बोलते।    
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि दिल्ली के विकास की जिम्मेदारी सबकी होनी चाहिए। यह किसी जाति-धर्म से जुड़ा मसला नहीं है। सबके बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल चाहिए, उनको खेलने के लिए पार्क होना चाहिए। लेकिन अगर इसी तरह पार्कों और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण जारी रहा तो कल किसी के बच्चे के लिए स्कूल और पार्क नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ दल वोटों के लालच में इस तरह का काम करने की इजाजत दे देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed