{"_id":"687e7ed01603f6321002c399","slug":"bjp-mp-rane-withdraws-petition-filed-in-high-court-against-fir-lodged-against-uddhav-thackeray-for-remarks-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाजपा MP राणे ने हाईकोर्ट से वापस ली FIR रद्द करने की मांग वाली याचिका, उद्धव पर की थी टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाजपा MP राणे ने हाईकोर्ट से वापस ली FIR रद्द करने की मांग वाली याचिका, उद्धव पर की थी टिप्पणी
Mon, 21 Jul 2025 11:24 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:24 PM IST
सार
भाजपा सांसद नारायण राणे ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया है। राणे के खिलाफ 2021 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। राणे ने इस एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन
नारायण राणे और उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद नारायण राणे ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर अपनी उस याचिका को वापस ले लिया, जिसमें उन्होंने 2021 में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। यह एफआईआर उस समय के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणी को लेकर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
राणे के वकील अनिकेत निकम ने न्यामूर्ति रवींद्र घुगे की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि रायगढ़ में दर्ज मामले में पुलिस पहले ही एक रिपोर्ट दे चुकी है, जिसे 'सी समरी' कहते हैं। इसका मतलब है कि पुलिस को न तो मामला सही लगा और न ही गलत।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Assam: 'असम की 10 लाख एकड़ जमीन पर अब भी अवैध बांग्लादेशियों और संदिग्धों का कब्जा', सीएम हिमंत सरमा का दावा
विज्ञापन
पुणे में दर्ज मामले में भी सी समरी रिपोर्ट की जाएगी दाखिल
अतिरिक्त लोक अभियोजक जेपी याज्ञनिक ने अदालत को बताया कि पुणे में दर्ज मामले में भी इसी तरह की रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। पीठ ने इस पर संज्ञान लिया और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से लोकसभा सांसद राणे को याचिकाएं वापस लेने की अनुमति दे दी।
ये भी पढ़ें: Jagdeep Dhankar: 11 दिन पहले धनखड़ ने अपनी रिटायरमेंट पर कही थी ये बात, दो दिन बाद पहुंचना था इस कार्यक्रम में
राणे ने उद्धव ठाकरे पर ये की थी टिप्पणी
गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राणे ने कहा था कि अगर उद्धव ठाकरे अपने भाषण में कथित तौर पर भारत की स्वतंत्रता का सही साल नहीं बता पाए, तो वह उन्हें 'एक जोरदार थप्पड़' मारते। राणे की इस टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया था। बाद में, राणे के इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।