फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Ramesh Bidhuri may be suspended over Unparliamentary Language against danish ali

विवादित टिप्पणी मामला: निलंबित हो सकते हैं रमेश बिधूड़ी, बेचारा सहित इन शब्दों को माना गया है असंसदीय

Sun, 24 Sep 2023 06:37 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 24 Sep 2023 06:37 AM IST
सार

स्पीकर नियम 373 के तहत किसी सदस्य को बुरे आचरण के लिए निलंबित करने का निर्देश दे सकते हैं। इस साल मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के चार सांसदों अधीर रंजन चौधरी, संजय सिंह, राघव चड्ढा और डेरेक ओब्रायन को निलंबित किया गया था। 

विज्ञापन
BJP MP Ramesh Bidhuri may be suspended over Unparliamentary Language against danish ali
रमेश बिधूडी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी बेतुकी बयानबाजी से विपक्ष के निशाने पर आ गए गए हैं। उनके निलंबन के लिए विपक्षी दलों का दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बिधूड़ी के निलंबन का खतरा बढ़ गया है। संविधान के अनुच्छेद 105 (2) के तहत संसद में कही गई किसी भी बात को अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती है, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष को असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने वाले सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है।

विज्ञापन


स्पीकर नियम 373 के तहत किसी सदस्य को बुरे आचरण के लिए निलंबित करने का निर्देश दे सकते हैं। इस साल मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के चार सांसदों अधीर रंजन चौधरी, संजय सिंह, राघव चड्ढा और डेरेक ओब्रायन को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा सचिवालय ने 2022 में ऐसे शब्दों की एक सूची जारी की थी, जिनका सदन में उपयोग करना असंसदीय माना जाता है। उस सूची के अनुसार, बेचारा, खालिस्तानी, खून की खेती, शकुनि, जयचंद, जुमलाजीवी, अनार्किस्ट, गद्दार, ठग, घड़ियाली आंसू, भ्रष्ट, काला दिन, कालाबाजारी, खरीद-फरोख्त, दंगा, दलाल, दादागिरी, दोहरा चरित्र, बॉबकट, लॉलीपॉप, विश्वासघात, बहरी सरकार, उचक्के, गुंडों की सरकार, चोर-चोर मौसेरे भाई, तड़ीपार, तलवे चाटना, तानाशाह जैसे शब्दों को असंसदीय माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे एनसीपी-टीएमसी : सुले
एनसीपी की नेता सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि बिधूड़ी बार-बार इसी तरह का आचरण करते रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने एक सांसद के साथ धक्का-मुक्की की थी। उन्हें सिर्फ चेतावनी देने से काम नहीं चलने वाला है। उन्होंने बताया कि दानिश अली के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर उनकी और टीएमसी की तरफ से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed