Politics: 'राहुल गांधी ने बाउंसर की तरह व्यवहार किया', संसद में धक्का-मुक्की को लेकर BJP सांसद सारंगी का आरोप
बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी संसद घटना को याद करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल ने विपक्ष के नेता की तरह नहीं, बल्कि एक बाउंसर की तरह काम किया। सारंगी ने बताया कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन सिर अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने सोमवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा। सांसद ने उनकी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता की तरह नहीं, बल्कि 'बाउंसर' की तरह व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पद कभी अटल बिहारी वाजपेयी जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के पास होता था।
सांसद सारंगी ने बताया कि 19 दिसंबर को संसद में हाथापाई की घटना के दौरान वह घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि मैं अब स्वस्थ हूं और 28 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हालांकि, मेरा सिर पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रदर्शन के दौरान सहयोगियों के साथ गेट पर पहुंचे राहुल
सारंगी ने घटना को याद करते हुए कहा कि भाजपा सांसद संसद के एक प्रवेश द्वार के पास खड़े होकर डॉ. आंबेडकर के अपमान के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तभी राहुल गांधी अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां आए और लोगों को आगे बढ़ने के लिए कहने लगे।
दावा- गेट के पास राहुल गांधी के निकलने के लिए पर्याप्त जगह थी
भाजपा सांसद ने दावा किया कि गेट के पास राहुल गांधी के लिए बिना किसी व्यवधान के गुजरने के लिए पर्याप्त जगह थी। लेकिन, उन्होंने सांसद मुकेश राजपूत को धक्का दिया, जिसके चलते राजपूत मेरे ऊपर गिर गए। इसके बाद, मेरा सिर दरवाजे के कोने से टकरा गया और चोट लग गई।
भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से मैं ठीक हो गया
जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी ने घटना के बाद चिंता व्यक्त की थी, तो सारंगी ने जवाब दिया, 'हां, वह मेरे पास तब आए जब किसी ने उन्हें बताया कि क्या हुआ था। हालांकि, वह बिना कोई वास्तविक चिंता दिखाए तुरंत चले गए। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद के कारण मैं ठीक हो गया।'
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.