फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Pragya Thakur Named In Police Case allegedly hate Speech

Hate Speech: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज! कर्नाटक में दिया था आपत्तिजनक बयान

Wed, 28 Dec 2022 11:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 28 Dec 2022 11:05 PM IST
सार

प्रज्ञा ठाकुर ने उस कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा था कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। उन्होंने यह बात एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र करते हुए कही थी। 

विज्ञापन
BJP MP Pragya Thakur Named In Police Case allegedly hate Speech
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के शिवमोगा में कथित भड़काऊ भाषण के आरोप में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


प्रज्ञा ठाकुर ने उस कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा था कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। ठाकुर ने अपने पास चाकू रखने और आत्मरक्षा में इसका इस्तेमाल करने की बात कही थी। उन्होंने यह बात एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र करते हुए कही थी। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा था, उनके पास जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं तो वे लव जिहाद करते हैं। प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी भगवान से लव करते हैं, एक सन्यासी अपने भगवान से लव करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे कहा, संन्यासी कहते हैं कि भगवान द्वारा बनाई गई दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों को खत्म करो। लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दें। अपनी लड़कियों की रक्षा करें, उन्हें सही मूल्य सिखाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed