{"_id":"63ac7e52ac464b5ba64db0a5","slug":"bjp-mp-pragya-thakur-named-in-police-case-allegedly-hate-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hate Speech: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज! कर्नाटक में दिया था आपत्तिजनक बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hate Speech: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज! कर्नाटक में दिया था आपत्तिजनक बयान
Wed, 28 Dec 2022 11:05 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:05 PM IST
सार
प्रज्ञा ठाकुर ने उस कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा था कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। उन्होंने यह बात एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र करते हुए कही थी।
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के शिवमोगा में कथित भड़काऊ भाषण के आरोप में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रज्ञा ठाकुर ने उस कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा था कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। ठाकुर ने अपने पास चाकू रखने और आत्मरक्षा में इसका इस्तेमाल करने की बात कही थी। उन्होंने यह बात एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र करते हुए कही थी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने कहा था, उनके पास जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं तो वे लव जिहाद करते हैं। प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी भगवान से लव करते हैं, एक सन्यासी अपने भगवान से लव करता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, संन्यासी कहते हैं कि भगवान द्वारा बनाई गई दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों को खत्म करो। लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दें। अपनी लड़कियों की रक्षा करें, उन्हें सही मूल्य सिखाएं।