फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp mp nishikant dubey says adhir ranjan leak ethics committee report to mahua moitra cash for query

Cash For Query: 'अधीर रंजन ने लीक की आचार समिति की रिपोर्ट', महुआ मोइत्रा मामले में भाजपा सांसद का आरोप

Mon, 04 Dec 2023 01:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Dec 2023 01:55 PM IST
सार

भाजपा सांसद ने कहा 'मुझे नहीं पता कि रिपोर्ट कैसे लीक हुई। मुझे लगता है कि अधीर रंजन चौधरी ने इसे लीक किया है।' बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की है। 

विज्ञापन
bjp mp nishikant dubey says adhir ranjan leak ethics committee report to mahua moitra cash for query
निशिकांत दुबे - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एथिक्स कमेटी (आचार समिति) की रिपोर्ट महुआ मोइत्रा को लीक की है। भाजपा सांसद ने ये भी कहा कि एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट में क्या है, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। बता दें कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा है। इस मामले में एथिक्स कमेटी ने पूछताछ के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। 
विज्ञापन


'मैं नहीं जानता रिपोर्ट में क्या है'
मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 'पहले रिपोर्ट को संसद में पेश होने दीजिए। मैं नहीं जानता कि रिपोर्ट में क्या है, जो मुझे कहना था मैं एथिक्स कमेटी के सामने कह चुका हूं। जब रिपोर्ट संसद में पेश हो जाएगी, उसके बाद ही मैं इस पर कुछ कह पाऊंगा। मुझे नहीं पता कि रिपोर्ट कैसे लीक हुई। मुझे लगता है कि अधीर रंजन चौधरी ने इसे लीक किया है।' बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


आचार समिति आज पेश कर सकती है रिपोर्ट
बता दें कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच करने वाली आचार समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर ने की थी। विनोद कुमार सोनकर इस रिपोर्ट को आज संसद में पेश कर सकते हैं। समिति ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपी थी। समिति ने महुआ मोइत्रा के आचरण को बेहद आपत्तिजनक, अनैतिक और आपराधिक माना है। हालांकि विपक्षी सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन के खिलाफ हैं। बसपा सांसद दानिश अली ने भी इसका विरोध किया है और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी निष्कासन नहीं करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed