BJP: निशिकांत दुबे बोले- पीएम मोदी के बिना 150 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे, 2029 में उनके ही नेतृत्व में लड़ेंगे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पिछले 11 वर्षों में पार्टी के बदले परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी पीएम मोदी के बिना 150 सीट भी नहीं जीत सकती है।
विस्तार
#WATCH | BJP MP Nishikant Dubey says, "...For the next 15-20 years, I see PM Modi only. And it is not only because he is the Prime Minister...When PM Modi came, the vote bank, which was never the BJP's vote bank, especially the poor section of society, became the vote bank of… pic.twitter.com/f9j8KpJKI6
— ANI (@ANI) July 18, 2025विज्ञापन
'पटक पटक के मारेंगे' वाले बयान पर कायम
वहीं अपने विवादित बयान 'पटक पटक के मारेंगे' को लेकर निशिकांत दुबे ने कहा कि वे अपने बयान पर अब भी कायम हैं। उन्होंने कहा, 'हमारा देश विविधताओं से भरा है, हर राज्य के लोगों को अपने क्षेत्र से लगाव होता है। लेकिन मुंबई में हिंदी भाषियों को मारा-पीटा जाता है, यह गलत है। अगर महाराष्ट्र देश का हिस्सा है, तो कोई भी कहीं बस सकता है।' उन्होंने यह भी कहा कि आज मुंबई में केवल 31-32% मराठी भाषी लोग रहते हैं और उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपना सम्मान जताया।
#WATCH | On his 'Patak Patak ke Maarenge' remark, BJP MP Nishikant Dubey says, "I am saying this again, I stand by my statements. This nation is diverse, and all its people have a strong affection for their region...If Maharashtra is a part of this country, then anyone can be… pic.twitter.com/U0CqZa2Zix
— ANI (@ANI) July 18, 2025
ऑपरेशन ब्लूस्टार पर गंभीर आरोप
ऑपरेशन ब्लूस्टार को लेकर उन्होंने बड़ा दावा किया कि इस कार्रवाई की योजना जनवरी-फरवरी 1984 में ही बन गई थी और इसमें ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की सहमति ली गई थी। उनका कहना था, 'ऑपरेशन ब्लूस्टार के समय ब्रिटिश सेना के अधिकारी अमृतसर में मौजूद थे। अगर हम किसी विदेशी देश की मदद से अपने ही लोगों से लड़ रहे हैं, तो फिर हम किस तरह का समाजवादी देश थे?'
#WATCH | On Operation Bluestar, BJP MP Nishikant Dubey says, "It was conducted in June 1984, and this document is from January-February. They planned to execute the Operation Bluestar by taking Margaret Thatcher (former Prime Minister of the United Kingdom) into confidence...When… pic.twitter.com/kVy9ySKTrI
— ANI (@ANI) July 18, 2025
'मोदी राज में डीप स्टेट नहीं चल सकती'
निशिकांत दुबे ने कहा कि 2014 के बाद देश में सोशल मीडिया का जमाना आया है, अब 140 करोड़ लोग पत्रकार बन चुके हैं। उन्होंने कहा, 'पहले पत्रकारिता पर नियंत्रण होता था, अब सब कुछ खुला है। पीएम मोदी खुद हर चीज पर नजर रखते हैं। वो इतने जुड़ाव में रहते हैं कि जब मैं उनसे मिलता हूं तो वो मुझे मेरे क्षेत्र की ऐसी बातें बताते हैं जो मुझे भी नहीं पता होतीं। इसलिए उनके राज में कोई डीप स्टेट नहीं चल सकता।'
#WATCH | BJP MP Nishikant Dubey says, "...After 2014, it is the era of social media. 140 crore people of this nation are journalists. Earlier, there was controlled journalism, but now it is uncontrolled... No deep state can function under the leadership of PM Modi. The reason… pic.twitter.com/8h1QBlm8DV
— ANI (@ANI) July 18, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.