फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Nishikant Dubey demand from government, Scheduled Tribes should not get reservation on conversion

भाजपा सांसद दुबे की सरकार से मांग, धर्म परिवर्तन करने पर अनुसूचित जनजाति को नहीं मिले आरक्षण

Wed, 23 Sep 2020 08:30 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 23 Sep 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Nishikant Dubey demand from government, Scheduled Tribes should not get reservation on conversion
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे - फोटो : ANI

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए और समान नागरिक संहिता लागू किया जाए। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह भी कहा कि सरकार को यह व्यवस्था बनानी चाहिए कि अनुसूचित जनजाति से धर्मांतरण करने वालों को आरक्षण नहीं मिले।

विज्ञापन


दुबे ने कहा, अगर अनुसूचित जाति (एससी) की तरह अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोग भी धर्म परिवर्तन करते हैं तो उन्हें आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का एक ट्रेंड चल पड़ा है। इसके कारण एक तो जनसांख्यिकी बदलती है, दूसरा वोट बैंक की राजनीति सक्रिय होती है।
विज्ञापन

 


जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाने के अपने आग्रह पर उन्होंने कहा, कोरोना के समय अभी हमने जो देखा, इस देश में अब पूर्ण जनसंख्या नियंत्रण होना चाहिए। वरना पूरी की पूरी जनसांख्यिकी बदल जाएगी और देश का लोकतंत्र भी खतरे में पड़ जाएगा। कई बांग्लादेशी भी यहां के नागरिक बन जाते हैं। 

दुबे ने कहा कि कई इलाकों में देखने को मिल रहा है कि अनुसूचित जनजाति के लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसलिए मेरी मांग है कि यह व्यवस्था बनाई जाए कि अनुसूचित जनजाति से धर्मांतरण करने वालों को आरक्षण नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद अब यह जरूरी है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो और समान नागरिक संहिता लागू की जाए।

यह भी पढ़ें: बढ़ती जनसंख्या बनी चुनौती, लाया जाना चाहिए जनसंख्या नियंत्रण कानून: गिरिराज सिंह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed