फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp mp nishikant dubey accused nehru gandhi family over cia missing device in nanda devi peak

Nehru: 'नेहरू-गांधी परिवार अमेरिका के आगे नतमस्तक', भाजपा सांसद ने परमाणु डिवाइस लापता होने पर उठाए सवाल

Mon, 14 Jul 2025 11:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 14 Jul 2025 11:36 AM IST
सार

अमेरिकी कांग्रेस के पत्र के अनुसार, सीआईए के निगरानी उपकरणों में से एक उपकरण कथित तौर पर हिमस्खलन के कारण गुम हो गया। जो मिल नहीं पाया। इस उपकरण से रेडियोएक्टिव पदार्थ के रिसाव होने का खतरा है।

विज्ञापन
bjp mp nishikant dubey accused nehru gandhi family over cia missing device in nanda devi peak
निशिकांत दुबे, सांसद, भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला और अमेरिकी खुफिया एजेंसी द्वारा नंदा देवी पर्वत में परमाणु उपकरण के गुम हो जाने पर सवाल उठाए। निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि भारत में जो प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं, उसकी वजह सीआईए का वो लापता हुआ परमाणु उपकरण हो सकता है।  
विज्ञापन


अमेरिकी कांग्रेस का कथित पत्र किया साझा
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा साल 1978 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखे पत्र की एक प्रति संलग्न की है। इस पत्र में सीआईए के गुप्त अभियान और हिमालय में गुम हुए प्लूटोनियम संचालित उपकरण से रेडियोएक्टिव रिसाव को लेकर चिंता जताई गई है। इस पत्र में अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति से इस मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की थी। अमेरिका कांग्रेस के कथित पत्र में 1960 के दशक में सीआईए के पुराने अभियान का हवाला दिया गया, जिसमें बताया गया कि कथित तौर पर चीनी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नंदा देवी शिखर पर परमाणु ऊर्जा से चलने वाले दो निगरानी उपकरण लगाए गए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र के अनुसार, इन उपकरणों में से एक उपकरण कथित तौर पर हिमस्खलन के कारण गुम हो गया। जो मिल नहीं पाया। इस उपकरण से रेडियोएक्टिव पदार्थ के रिसाव होने का खतरा है। अमेरिका कांग्रेस ने चिंता जताते हुए लिखा कि रेडियोएक्टिव पदार्थ के गंगा नदी में रिसाव का खतरा है। 

ये भी पढ़ें- Jaishankar: 'कैलाश मानसरोवर यात्रा बहाली की भारत में खूब सराहना हुई', चीनी उपराष्ट्रपति से बोले जयशंकर

भाजपा सांसद ने नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा सांसद ने आरोप लगाते हुए लिखा कि अमेरिका के आगे नेहरू-गांधी परिवार नतमस्तक है। उन्होंने सवाल पूछते हुए लिखा कि क्या केदारनाथ का हादसा अमेरिका के परमाणु उपकरण के कारण हुआ, जो नंदा देवी पर्वत के शिखर से 1960 से गायब  था? क्या तीस्ता नदी में बाढ़ का कारण भी वही है? क्या गंगोत्री यमुनोत्री के पिघलते ग्लेशियर और गंगा के पानी में लगातार कमी, किसानों की तबाही के लिए जिम्मेदार, नेहरू जी का सरेंडर है? 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed