फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Manoj Tiwari says Kejriwal is a Tughlaq dictator, AAP will soon become history

मनोज तिवारी ने कहा- केजरीवाल तुगलकी तानाशाह, जल्दी ही इतिहास बन जाएगी आप

Wed, 22 Aug 2018 07:56 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Manoj Tiwari says Kejriwal is a Tughlaq dictator, AAP will soon become history
मनोज तिवार, अरविंद केजरीवाल
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल एक तुगलकी तानाशाह हैं जो किसी भी भिन्न विचार को सहन नहीं कर पाते। उनके इसी स्वभाव का यह परिणाम हुआ है कि उनकी पार्टी से एक-एक कर लोगों ने किनारा कर लिया। कुछ ही दिन पहले आशुतोष ने पार्टी छोड़ी है और आज आशीष खेतान ने पार्टी को अलविदा कह दिया। तिवारी ने कहा कि अगले चुनाव तक केजरीवाल के रहे-सहे साथी भी उनका साथ छोड़ जाएंगे और आम आदमी पार्टी एक इतिहास बनकर रह जाएगी। 
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी को एक राजनीतिक दल की बजाय एक 'अखाड़ा' बताते हुए कहा कि आप एक 'वन टाइम वंडर' है। इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल की असलियत उसके साथी पहचानते जा रहे हैं और उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि अब इस अखाड़े का तंबू उखड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि केजरीवाल की इस नीयत के बारे में उनकी पार्टी के नेताओं को ही नहीं, जनता को भी सच्चाई दिखने लगी है। इसको देखकर तो यही लगता है कि 2020 में दिल्ली का विधानसभा चुनाव आते-आते केजरीवाल की पार्टी पूरी तरह राजनीतिक क्षितिज से विलुप्त हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता मनोज तिवारी की यह प्रतिक्रिया आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान के पार्टी छोड़ने संबंधी खबरें मीडिया में सामने आने के बाद आई हैं। हालांकि, खुद खेतान ने इस पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने बुधवार सुबह एक ट्वीट के माध्यम से कहा है कि वे अब अपने वकालत के पेशे और अपने परिवार की ओर ध्यान देना चाहते हैं।


उन्होंने कहा कि इस समय वे राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। खेतान से पहले पत्रकारिता का पेशा छोड़ राजनीति में आए आशुतोष ने केजरीवाल का साथ छोड़ दिया था। हालांकि आशुतोष ने जब पीएसी से अपने इस्तीफे को स्वीकार करने की बात कही थी तो केजरीवाल ने इसे अस्वीकार कर दिया था। लेकिन खेतान के पार्टी छोड़ने की खबरों पर अभी आप ने अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed