{"_id":"5a7ed2524f1c1bd04b8b4be3","slug":"bjp-mp-maheish-girri-said-mughal-emperor-aurangzeb-was-a-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP सांसद महेश गिरि बोले- आतंकवादी था मुगल बादशाह औरंगजेब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BJP सांसद महेश गिरि बोले- आतंकवादी था मुगल बादशाह औरंगजेब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगल बादशाह औरंगजेब को दिल्ली के सांसद महेश गिरि ने आतंकवादी करार दिया है। दिल्ली में एक सड़क का नाम औरंगजेब से बदलकर डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है। और इसमें सांसद की भूमिक को अहम मानते हुए उन्हें वीरता का शिवाजी पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
पुरस्कार मिलने के बाद इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में महेश गिरि ने कहा कि 'औरंगजेब एक आतंकवादी था, जब भी उस सड़क के रास्ते से मेरा आना-जाना होता था तो मुझे तकलीफ होती थी। क्योंकि उसने अपने शासन के दौरान कई बेगुनाहों को मौत के घाट उतारा।'
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली की लुटियन एरिया में स्थित इस सड़क का नाम 2015 में बदल दिया गया था। जिसके लिए गिरी ने ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।