फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Locket Chatterjee says Bengal govt disrespect our god, public will give reply in West bengal assembly election 2021

भाजपा सांसद ने टीएमसी से कहा- आपने हमारे 'भगवान' का अपमान किया, 2021 में जनता देगी जवाब

Mon, 08 Feb 2021 09:51 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 08 Feb 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Locket Chatterjee says Bengal govt disrespect our god, public will give reply in West bengal assembly election 2021
लॉकेट चटर्जी - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल से भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी ने राज्य में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या किये जाने, खास वर्ग का तुष्टीकरण करने, 30 प्रतिशत वोटों की राजनीति करने और भगवान राम-सीता का अपमान करने का सोमवार को आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता इसका जवाब देगी।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता राम-सीता का अपमान करते हैं, ये लोग जयश्रीराम को लेकर राजनीति करते हैं और यह नारा लगाने वाले को गिरफ्तार किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि  राम-सीता सभी के हैं और जयश्रीराम पूरे देश का नारा है। चटर्जी ने कहा 2021 में जनता इसका करारा जवाब देगी ।  
विज्ञापन


टीएमसी ने केंद्रीय योजनाओं का लाभ राज्य के नागरिकों को नहीं दिया 
भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में मोदी सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों तथा केंद्रीय योजनाओं को गिनाया, वहीं अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उस पर केंद्रीय योजनाओं को राज्य के नागरिकों तक नहीं पहुंचाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चटर्जी ने पश्चिम बंगाल सरकार के संदर्भ में कहा कि कोरोना टीका को लेकर राजनीति हो रही है। राज्य सरकार कह रही है कि मुफ्त टीका देगी लेकिन यह आएगा कहां से ? भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा के 140 कार्यकर्ताओं की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है...‘इसके लिए तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। तुष्टीकरण कौन करता है और 30 प्रतिशत की राजनीति कौन करता है... यह तृणमूल कांग्रेस करती है। 

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने यह बात ऐसे समय में कही है जब इसी साल अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। चुनाव में भाजपा और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र से जो भी योजनाएं पश्चिम बंगाल जाती हैं, वहां उनका नाम बदल दिया जाता है या किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का किसानों को लाभ ही नहीं दिया जाता।

चटर्जी ने कहा कि केंद्र से राज्य में गरीबों के लिए भेजे गए चावल की गुणवत्ता तक बदल गयी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और वहां सत्तारूढ़ पार्टी को राजनीति करनी है तो ’’हमारे साथ करे, गरीबों और किसानों के साथ नहीं करे।’’

चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने नई शिक्षा नीति पर भी रोक लगा दी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना को रोक दिया गया क्योंकि इसमें ‘कट-मनी’ नहीं मिलता।’’
 

पीएम मोदी की जमकर की प्रशंसा

चटर्जी ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने, नोटबंदी लागू करने, जीएसटी लागू करने, तीन तलाक देकर संबंध तोड़ने की कुप्रथा को समाप्त करने जैसे बड़े कदम उठाये हैं, वहीं कोरोना वायरस महामारी के दौर में भी बहुत काम किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी। चटर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार इस सदन के माध्यम से नए भारत की नींव रख रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री को ‘लोकतंत्र का सबक सीखना’ होगा।

चटर्जी ने कहा कि कोरोना वायरस के आने के समय देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर थी, लेकिन देशवासियों की जान बचाने के लिए मोदीजी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलते हुए हृदय की बात सुनी और लॉकडाउन जैसा सख्त कदम उठाया।

चटर्जी ने दावा किया कि केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना के लाभों से वंचित पश्चिम बंगाल के किसानों को पिछली पूरी अवधि का लाभ प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed