{"_id":"5b51efa84f1c1b8f568b571f","slug":"bjp-mp-kc-patel-has-been-brought-to-the-parliament-in-an-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव: ...जब एंबुलेंस में संसद पहुंचे भाजपा सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अविश्वास प्रस्ताव: ...जब एंबुलेंस में संसद पहुंचे भाजपा सांसद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Jul 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए शुक्रवार को भाजपा के एक सांसद एंबुलेंस से संसद पहुंचे। गुजरात के वलसाड से सांसद केसी पटेल अस्वस्थ होने की वजह से डाक्टरों की निगरानी में सदन पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल अविश्वास प्रस्ताव पर संख्या बल को लेकर सतर्क भाजपा ने पहले ही यह सुनिश्चित कर लिया था कि केसी पटेल को एंबुलेंस के जरिए वोटिंग करने के लिए बुलाया जाएगा। भाजपा अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए कमर कस चुकी है तो वहीं विपक्ष भी इस मौके को भुनाने में लग गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस का मकसद एकजुटता
गुरुवार को कांग्रेस ने था कहा कि यह प्रस्ताव बहुमत साबित करने से कहीं ज्यादा है और पार्टी का दावा है कि सभी 12 विपक्षी पार्टियां एकसाथ हैं।
आनंद शर्मा ने पत्रकारों से कहा, 'यह उस अभियान की लॉन्चिंग है जिसके जरिए 2019 में वह (भाजपा) सत्ता विहिन हो जाएंगे।' उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाएंगी और इस बात को सुनिश्चित करेंगी कि लोगों तक सच्चाई पहुंचे।
विज्ञापन