फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp mp Hukum Singh released the second list contains names of 63 people

कैराना के बाद कांधला: भाजपा ने जारी की पलायन की दूसरी सूची, 63 लोगों के नाम शामिल

Wed, 15 Jun 2016 06:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 15 Jun 2016 06:29 AM IST
विज्ञापन
bjp mp Hukum Singh released the second list contains names of 63 people
सांसद हुकुम सिंह का दावा, दहशत में कांधला से किया पलायन - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली

भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कैराना के बाद अब कांधला से पलायन करने वालों की सूची जारी की है। उनका दावा है कि गुंडागर्दी की वजह से दहशत में 63 परिवार पलायन कर गए, मगर शासन-प्रशासन क्षेत्र में सुरक्षित माहौल नहीं बनवा पा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को नगरपालिका परिषद शामली के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कांधला से पलायन करने वालों की सूची जारी की, जिसमें 63 परिवारों के नाम शामिल हैं। उनका कहना है कि कैराना ही नहीं, बल्कि कांधला में भी बदमाशों ने व्यापारियों से रंगदारी मांगी, लूटपाट करके दहशत फैलाई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, 2014 में कांधला रेलवे स्टेशन पर 10 हजार अवांछनीय तत्वों ने उत्पात मचाया, तोड़फोड़ करने के बाद थाने में खड़े वाहनों में आग लगाई गई। तत्कालीन जिलाधिकारी मोर्चा नहीं संभालते, तो दूसरा गोधरा कांड कांधला में होने वाला था। कांधला के गांव खंदरावली स्थित इंटर कॉलेज की छात्राओं से मुकीम गैंग के बदमाशों ने छेड़छाड़ की और प्रधानाचार्य को धमकी दी, जिस कारण पीएसी भी लगानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने दावा किया कि कांधला से 63 परिवारों ने अपनी जान माल की सुरक्षा के कारण ही पलायन किया। इसके अलावा 58 और परिवारों की सूची तैयार हुई है, जिसे तस्दीक कराया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब कैराना में व्यापारियों की हत्या हुई, कांधला में वारदातें हुई, तभी यह मुद्दा सदन में उठाया था, मगर प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

लोगों पर अत्याचार बढ़ते गए, जिस कारण अब बात बर्दाश्त से बाहर हो गई और जनता की समस्या का मुद्दा उठाया, इसमें चुनाव नजदीक होने से कोई ताल्लुक नहीं है। सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि ध्रुवीकरण की राजनीति सपा कर रही है, भाजपा नहीं। जिले के हालातों से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी अवगत करा दिया है, जल्दी ही वह भी कैराना आएंगे।

वहीं, सांसद ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे का असली जिम्मेदार सपा सरकार में मंत्री पद पर काबिज है। मैं एक किताब लिख रहा हूं, जिसमें दंगे के जिम्मेदार का चेहरा बेनकाब करूंगा। संभवत: विधानसभा चुनाव से पहले ही किताब का प्रकाशन करा दिया जाएगा।

कवाल गांव में दो युवकों की हत्या के बाद उसी नेता के इशारे पर आरोपियों को छोड़ दिया गया और उसके बाद ही माहौल बिगड़ गया। वहीं, भाजपा विधायक सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तब कहां सो रहे थे, जब 10 हजार लोगों ने कांधला में बवाल किया। जब हमने बार बार सदन में सवाल उठाकर कैराना और कांधला के हालात बताए, तब मुख्यमंत्री कहां सो रहे थे।  

अब कैराना के पलायन को सत्यापन के नाम पर झुठलाने की कोशिश की जा रही है। मुआवजों के वितरण में सपा सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है, जिससे जनता में सपा के खिलाफ गुस्सा बन रहा है। यदि मुख्यमंत्री को पलायन की सच्चाई देखनी है तो कैराना आएं। 

सूची और शहरों की भी बनेगी 
सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि सिर्फ कैराना ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों में भी बढ़ती गुंडागर्दी और शासन प्रशासन की लचरता के कारण पलायन हुआ। कांधला की सूची जारी कर दी है, अब गंगोह, ननौता, चिलकाना सहित अन्य शहरों की सूची भी जारी की जाएगी।
 

भाजपा की कैराना में दंगा कराने की थी साजिश: माया

bjp mp Hukum Singh released the second list contains names of 63 people

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा यूपी को फिर से सांप्रदायिकता की आग में झोंकने की साजिश रच रही है। इसी उद्देश्य से कैराना में पलायन का मामला उछाला गया था। लेकिन मीडिया की सक्रियता के चलते उन्हें सफलता नहीं मिली। भाजपा प्रदेश में दंगा कराने का प्रयास कर रही है। कैराना में मुस्लिम व हिंदुओं को आपस में लड़ाने की साजिश रची गई थी।

सांप्रदायिक नहीं, कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाएगी भाजपा
कैराना में कथित तौर पर हिंदुओं के पलायन मामले को भाजपा सांप्रदायिक नहीं बल्कि अब कानून व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा बनाएगी। इस मुद्दे के हिंदुत्व के रंग में रंगने के बाद पार्टी को डर है कि ऐसे मामलों को तूल देने से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से विकास और लचर कानून व्यवस्था का मुख्य मुद्दा कहीं पटरी से न उतर जाए। इस क्रम में पार्टी की ओर से गठित कमेटी की सार्वजनिक की जाने वाली रिपोर्ट में उन मुसलमान परिवारों का भी जिक्र होगा, जो हाल के वर्षों में कैराना से पलायन कर गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed