फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP demand to bring Bill to give reservation to destitute and orphans

भाजपा सांसद ने बेसहारा और अनाथ बच्चों को आरक्षण देने के लिए विधेयक लाने की मांग की

Fri, 10 Aug 2018 02:35 PM IST
भाषा, नई दिल्ली 
भाषा, नई दिल्ली  Updated Fri, 10 Aug 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
BJP MP demand to bring Bill to give reservation to destitute and orphans
अनाथ बच्चे (फाइल फोटो)
भाजपा के एक सांसद ने देश के लाखों अनाथ बच्चों को आरक्षण देने की मांग की है। लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने देश में लाखों की संख्या में बेसहारा और अनाथ बच्चों के मुद्दे को उठाया। भाजपा सांसद ने इन वंचित बच्चों को आरक्षण का लाभ प्रदान करने के लिये संसद में विधेयक लाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


शून्यकाल के दौरान भाजपा सदस्य राघव लखनपाल ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि देश में करीब दो करोड़ ऐसे बच्चे हैं जो अनाथ और बेसहारा हैं । इनकी स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए क्योंकि ये वंचित बच्चे हैं। इस विषय पर उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका भी दायर की गई है जिसमें ऐसे बच्चों को जीवन और समानता का अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


लखनपाल ने कहा कि ऐसे बच्चों का एक आधिकारिक सर्वेक्षण कराये जाने और इनके उचित देखरेख एवं सुरक्षा की जरूरत है । उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक विधेयक लाया जाए ताकि इन बच्चों को आरक्षण का लाभ मिल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शून्यकाल में ही भाजपा के भैरव प्रसाद मिश्रा ने अपने क्षेत्र में कैंसर रोगियों की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र (बांदा, उप्र) में कैंसर रोगी बड़ी संख्या में हैं। लेकिन आसपास कोई सिकाई केंद्र नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस क्षेत्र में ऐसे मरीजों के उपचार के लिए एक केंद्र खोला जाए।


तृणमूल कांग्रेस के अनुपम हाजरा ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती में पिछले तीन-चार साल से प्रभारी कुलपति के जरिए संचालित किया जा रहा है। इसलिए वह मानव संसाधन विकास मंत्री से शीघ्र ही एक पूर्णकालीन कुलपति नियुक्त करने का अनुरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed