फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Arvind Dharmapuri targets Telangana CM KCR saying he is taking panga with Modi as his political death comes

भाजपा सांसद के विवादित बोल: केसीआर की राजनीतिक मौत आ गई है इसीलिए मोदी से पंगा ले रहे हैं

Tue, 09 Nov 2021 08:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 09 Nov 2021 08:45 PM IST
सार

तेलंगाना में सियासी बयानबाजी का दौर इस समय चरम पर है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए थे तो मंगलवार को भाजपा सांसद ने उन्हें लेकर विवादित बयान दे डाला। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
BJP MP Arvind Dharmapuri targets Telangana CM KCR saying he is taking panga with Modi as his political death comes
भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के केंद्र सरकार और भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगाने के एक दिन बाद भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने केसीआर पर हमला बोला। निजामाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद धर्मपुरी ने मुख्यमंत्री की तुलना गीद़ड से कर डाली।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार भाजपा सांसद धर्मपुरी ने कहा, 'जब गीदड़ की मौत आती है तो वो शहर की तरफ भागता है। जब केसीआर की राजनीतिक मौत का समय आ गया है तो वह मोदी से पंगा ले रहे हैं और मोदी सरकार से झूठ बोल रहे हैं।'
विज्ञापन


क्या बोले थे चंद्रशेखर राव
राव ने कहा सोमवार को हैदराबाद में कहा था कि जब मैं उनका (भाजपा)समर्थन नहीं करता हूं तो वो मुझे देश विरोधी कहने लगते हैं। उन्होंने रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि केंद्र के उस वादे का क्या हुआ दिसमें उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने पद्म पुरस्कारों को दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े किए थे। मुख्यमंत्री राव ने कहा था कि केंद्र सरकार हमारे राज्य के लोगों को यह पुरस्कार नहीं दे रही है और इस लेकर सरकार जानबूझ कर हमें नजरअंदाज कर रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed