फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP mocks opposition for misspelling loktantra as loktantar during protest in Parliament

BJP: संसद में लोकतंत्र की गलत स्पेलिंग पर विपक्ष की किरकिरी; भाजपा का तंज- जो लोग लिखना भी नहीं जानते, वे...

Thu, 24 Jul 2025 03:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 24 Jul 2025 03:38 PM IST
सार

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दल के कई सांसदों ने बिहार में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
BJP mocks opposition for misspelling loktantra as loktantar during protest in Parliament
संसद में विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा ने गुरुवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदी में 'लोकतंत्र' की गलत वर्तनी वाले बैनर दिखाने पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। भाजपा ने कहा कि जिन्हें यह शब्द लिखना भी नहीं आता, वे लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने निकल पड़े हैं।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दल के कई सांसदों ने बिहार में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान विपक्ष नेताओं ने एक बैनर पकड़ रखा था, जिस पर लोकतंत्र की वर्तनी गलत थी। वे संसद के मकर द्वार की सीढ़ियों पर कतार में खड़े होकर 'लोकतंत्र बचाओ' और 'वोटबंदी बंद करो' जैसे नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


लोकतंत्र की वर्तनी को लेकर विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा
बैनर में 'लोकतंत्र' की वर्तनी को लेकर विपक्षी दलों का मजाक उड़ाते हुए भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने हिंदी में 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'यह लोकतंत्र है।' विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए भाजपा ने लोकतंत्र की वर्तनी को लेकर विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें लोकतंत्र लिखना नहीं आता, वे लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने निकल पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'न तो लोकतंत्र लिख सकते हैं और न ही उसे बचा सकते हैं'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि वे परिवार तंत्र और आपातकाल को लिख और बचा सकते हैं, जिसमें वे विश्वास करते हैं, न कि लोकतंत्र। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'कांग्रेस को दोष नहीं दिया जा सकता। वे न तो लोकतंत्र लिख सकते हैं और न ही उसे बचा सकते हैं। वे परिवार तंत्र और आपातकाल में विश्वास करते हैं! निश्चित रूप से वे उसे लिख और बचा सकते हैं।'


एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन संसद के दोनों सदनों में एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग की ओर से शुरू की गई इस कवायद का मकसद बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed