{"_id":"638c9089bfb61e071c3c2fd2","slug":"bjp-mlc-prasad-lad-comment-on-shivaji-maharaj-birthplace-sparks-controversy-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में शिवाजी पर सियासत: भाजपा नेता का दावा- कोंकण में पैदा हुए थे छत्रपति, विपक्ष ने साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में शिवाजी पर सियासत: भाजपा नेता का दावा- कोंकण में पैदा हुए थे छत्रपति, विपक्ष ने साधा निशाना
Sun, 04 Dec 2022 06:00 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:00 PM IST
सार
भाजपा नेता प्रसाद लाड की छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान को लेकर टिप्पणी पर महाराष्ट्र में नया विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में भाजपा के एमएलसी प्रसाद लाड ने दावा किया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म कोंकण क्षेत्र में हुआ था। भाजपा नेता के इस बयान से राज्य में नया विवाद खड़ा हो गया है। लाड की आलोचना करते हुए शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने सवाल किया कि क्या भाजपा ने ऐतिहासिक शोध के लिए नई परिषद का गठन किया है।
मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि सच्चाई यह है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिवनेरी में हुआ था और कोंकण क्षेत्र के रायगड में उनका निधन हुआ था।
भाजपा नेता ने मांगी माफी
शिवाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर आलोचना झेल रहे लाड ने रविवार को ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश साझा कर माफी मांगी। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि अगर उनके के बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि कोंकण छत्रपति शिवाजी महाराज की कर्मभूमि थी। लाड ने कहा कि कोंकण में 'स्वराज्य' के बीज बोए गए थे, इसे कोई भूल नहीं सकता है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने अनजाने में कुछ और बोल दिया था और फौरन अपनी गलती सुधार ली। साथ ही लाड ने इस मुद्दे पर राजनीति करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की आलोचना की। दरअसल, एनसीपी ने लाड के उस वीडियो को ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने 17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा शिवाजी महाराज के जन्मस्थान पर टिप्पणी की थी। एनसीपी ने कहा था कि भाजपा को इतिहास के बारे में दूसरों को उपदेश देने के बजाय अपने विधायकों को पढ़ाना चाहिए।