फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLC Prasad Lad comment on Shivaji Maharaj birthplace sparks controversy in Maharashtra

महाराष्ट्र में शिवाजी पर सियासत: भाजपा नेता का दावा- कोंकण में पैदा हुए थे छत्रपति, विपक्ष ने साधा निशाना

Sun, 04 Dec 2022 06:00 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 04 Dec 2022 06:00 PM IST
सार

भाजपा नेता प्रसाद लाड की छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान को लेकर टिप्पणी पर महाराष्ट्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
BJP MLC Prasad Lad comment on Shivaji Maharaj birthplace sparks controversy in Maharashtra
भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में भाजपा के एमएलसी प्रसाद लाड ने दावा किया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म कोंकण क्षेत्र में हुआ था। भाजपा नेता के इस बयान से राज्य में नया विवाद खड़ा हो गया है। लाड की आलोचना करते हुए शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने सवाल किया कि क्या भाजपा ने ऐतिहासिक शोध के लिए नई परिषद का गठन किया है।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि सच्चाई यह है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिवनेरी में हुआ था और कोंकण क्षेत्र के रायगड में उनका निधन हुआ था।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने मांगी माफी
शिवाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर आलोचना झेल रहे लाड ने रविवार को ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश साझा कर माफी मांगी। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि अगर उनके के बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि कोंकण छत्रपति शिवाजी महाराज की कर्मभूमि थी। लाड ने कहा कि कोंकण में 'स्वराज्य' के बीज बोए गए थे, इसे कोई भूल नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने अनजाने में कुछ और बोल दिया था और फौरन अपनी गलती सुधार ली। साथ ही लाड ने इस मुद्दे पर राजनीति करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की आलोचना की। दरअसल, एनसीपी ने लाड के उस वीडियो को ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने 17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा शिवाजी महाराज के जन्मस्थान पर टिप्पणी की थी। एनसीपी ने कहा था कि भाजपा को इतिहास के बारे में दूसरों को उपदेश देने के बजाय अपने विधायकों को पढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed