WB: 'ममता बनर्जी दीदी नहीं, अब बुआ हैं', बंगाल CM पर एक बार फिर भड़के शुभेंदु अधिकारी
Suvendu Adhikari vs Mamata Banerjee: बंगाल की पूरी सियासत संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है। एक तरफ यहां की महिलाएं टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण का आरोप लगा रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता द्वारा एक अधिकारी को कथित खालिस्तानी कहने का विवाद गहरा गया है।
विस्तार
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना सामने आने के बाद से ही तमाम विपक्षी दल ममता सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। जहां एक तरफ सत्ता पक्ष भाजपा पर प्रदेश में माहौल खराब करने का आरोप लगा रहा है। वहीं तमाम विपक्षी दल राज्य में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने की बात कह रहे है। बंगाल की पूरी सियासत संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है। संदेशखाली सियासी जंग का मैदान बना हुआ है। इस बीच, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक फिर बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब आंटी बन गई हैं।
वह एक क्रूर महिला
भाजपा नेता ने कहा, 'पूरे बंगाल में इस तरह से काम चलता है। ममता बनर्जी के संरक्षक में काम चल रहा है। ममता बनर्जी को दीदी कहना बंद कर दिजिए। अब वह आंटी बन गई हैं। अगर हिंदी में कहें तो बुआ। ये बुआ-भतीजे की सरकार है। वह दीदी नहीं हैं। दीदी नाम के साथ एक मानवता की भावना आती है, लेकिन ममता बनर्जी की क्रूरता...मैंने विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में उन्हें हराया था। उन्होंने मेरे खिलाफ 42 मामले दर्ज कराए। वह एक क्रूर महिला हैं।'
#WATCH | Delhi: West Bengal LoP and BJP MLA Suvendu Adhikari says, "...Stop calling Mamata Banerjee called 'Didi' she has now become a 'aunty' now...I defeated her in Nandigram during the assembly elections. She lodged 42 cases against me. She a cruel lady..." (24.02) pic.twitter.com/HMJZshfa7K
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 25, 2024
क्या है संदेशखाली विवाद
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।