फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Sreerupa Mitra approaches National Commission for Women against assault at political programme

Women Commission: बीजेपी विधायक श्रीरूपा मित्रा पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग, हमले के खिलाफ की शिकायत

Mon, 13 Jun 2022 06:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 13 Jun 2022 06:35 PM IST
सार

भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि शनिवार को एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन
BJP MLA Sreerupa Mitra approaches National Commission for Women against assault at political programme
राष्ट्रीय महिला आयोग - फोटो : Social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मालदा दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की है। अपनी शिकायत में उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि शनिवार को उनके निर्वाचन क्षेत्र में एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। मालदा दक्षिण से भाजपा विधायक की शिकायत पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक मनोज मालवीय को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने की शिकायत
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में एक बयान भी जारी किया है। जिसमें उन्होने लिखा कि मालदा दक्षिण से भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी की शिकायत मिली है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि शनिवार को एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि उन पर और उनके साथ गई अन्य महिलाओं पर हमला किया गया।  चौधरी ने आरोप लगाया कि घटना के समय पुलिस मूकदर्शक बनी रही और स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रही । 
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपने बयान में बताया कि भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और हिंसा में वृद्धि हो गई है। उनके साथ हुई यह घटना इसी को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की कार्रवाई
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने  इस मामले में महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक मनोज मालवीय को उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने और मामले की स्वतंत्र जांच करने के लिए लिखा है।इतना ही नहीं, आयोग ने अधिकारी से इस मामले में की गई कार्रवाई से जल्द से जल्द अवगत कराने को भी कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed