{"_id":"5b8ec55e867a554846725838","slug":"bjp-mla-ram-kadam-says-kidnap-girl-for-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कहें तो आपके पसंद की लड़की अगवा कर दूं' भाजपा विधायक का बयान हुआ वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'कहें तो आपके पसंद की लड़की अगवा कर दूं' भाजपा विधायक का बयान हुआ वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Ram Kadam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक ने विचित्र बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया। विधायक राम कदम ने सोमवार रात को अपने विधानसभा क्षेत्र घाटकोपर में ‘दही हांडी’ कार्यक्रम के दौरान युवकों से कहा कि उन्हें जो लड़की पसंद हो उसका वह ‘अपहरण’ भी कर सकते हैं। बेशक उस लड़की ने युवक के प्रस्ताव को ठुकरा दिया हो।
कदम एक वीडियो क्लिप में युवकों से कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘आप लोग मुझ से किसी भी काम के सिलसिले में मिल सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि कुछ युवकों ने उनसे निवेदन किया है कि लड़कियों द्वारा प्रस्ताव ठुकराये जाने के मामले में वह उनकी मदद करें।
विज्ञापन
वह आगे कहते हैं, ‘मैं 100 फीसदी आपकी मदद करूंगा। आप अपने अभिभावकों के साथ मेरे पास आएं। यदि वह इसकी स्वीकृति दें तो मैं आपके लिए यह करूंगा। संबंधित लड़की को अगवा कर शादी के लिए आपको सौंप दूंगा।’ कदम वीडियो क्लिप में भीड़ को अपना मोबाइल नंबर भी साझा करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
जब इस क्लिप के बारे में कदम से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया है। बहरहाल उनकी टिप्पणी पर एनसीपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी ने कहा है कि इस बयान से सत्ताधारी दल का रावण जैसा चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन
Whenever you need me, call me. Say you've proposed a girl & she isn't ready&you need help. It'll be wrong but I'll help. What will I do? I'll go&talk to your parents, &if they say they like the girl, we'll help you elope: BJP MLA Ram Kadam during Dahi Handi celebrations yesterday pic.twitter.com/y0W6hITdxg
— ANI (@ANI) September 4, 2018विज्ञापन