{"_id":"56e50d9c4f1c1b07158b4568","slug":"bjp-mla-opposes-arun-jaitley-on-excise-duty-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने की वित्त मंत्री को हटाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा विधायक ने की वित्त मंत्री को हटाने की मांग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:20 PM IST
सार
- आगरा में किया प्रदर्शन
- वित्त मंत्री को हटाने की मांग
- काली पट्टी बांध अपने ही मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
- फोटो : Video Grab
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगन प्रसाद यादव ने सरे आम केंद्रीय वित्त मंत्री का मजाक उड़ाया। उन्होंने वित्त मंत्री हटाओ, देश बचाओ सरीखे नारे भी लगाए। दरअसल इन दिनों सर्राफा व्यवसायी बीते माह पेश हुए बजट में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने हड़ताल भी कर रखी है।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा विधायक जगन ने कहा कि वो दिल्ली जाकर पीएम नरेंद्र मोदी से वित्त मंत्री अरुण जेटली को हटाने की मांग करेंगे। जगन ने वित्त मंत्री की सोच और फैसले लेने के तरीके को भी गलत करार दिया।
विज्ञापन
बता दें एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में सर्राफा व्यवसायी आंदोलन कर रहे हैं। इस जौररान भाजपा विधायक जगन ने भी हाथ में काली पट्टी और काली टोपी लगा कर अपने ही दल के रामशंकर कठेरिया के आवास पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन