फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Nitesh Rane slammed Maharashtra government over new rules for Ganesh Utsav comparing Mumbai to West Bengal

गणेश उत्सव पर सियासत: भाजपा विधायक का आरोप, बंगाल जैसी हो गई है मुंबई की स्थिति

Sun, 08 Aug 2021 06:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 08 Aug 2021 06:46 PM IST
सार

महाराष्ट्र की कणकवली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ने रविवार को राज्य आगामी गणेश उत्सव के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी नए नियमों पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार हिंदुओं के साथ भेदभाव कर रही है। बता दें कि 10 सितंबर से इस पर्व की शुरुआत होगी और 19 सितंबर को विसर्जन।

विज्ञापन
BJP MLA Nitesh Rane slammed Maharashtra government over new rules for Ganesh Utsav comparing Mumbai to West Bengal
भाजपा विधायक नितेश राणे - फोटो : facebook.com/NiteshRane23

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के विधायर नितेश राणे ने कहा कि मुंबई में हालात पश्चिम बंगाल जैसे हैं, जहां दुर्गा पूजा उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव मंडलों के लिए राज्य सरकार के नए नियमों के अनुसार यह उत्सव मना पाना मुश्किल है। हमने राज्यपाल को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक ने राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'कुछ समय पहले अन्य धार्मिक उत्सव तो मनाए जा रहे थे, उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। तो केवल हिंदू क्यों? हिंदू धर्म खतरे में है। हमने राज्यपाल से कहा है कि हमारे उत्सव की सुरक्षा करें अन्यथा ठाकरे सरकार धीरे-धीरे ये उत्सव खत्म कर देगी।'
विज्ञापन

 
कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की आशंका के चलते महाराष्ट्र में गणेश उत्सव इस साल भी पिछले साल की तरह ही रहेगा। महाराष्ट्र सरकार ने गणेश चतुर्थी के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार विसर्जन और पूजा के लिए भगवान गणेश की बड़ी मूर्तियों को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया है।

इसके मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर विसर्जन के लिए मूर्ति का आकार अधिकतम चार फीट और घर में पूजा के लिए दो फीट तय किया गया है। राज्य के सबसे बड़े सार्वजनिक त्योहारों में शुमार गणेश उत्सव के लिए राज्य सरकार ने लोगों से इस दौरान घर पर ही रहते हुए सामान्य तरीके से यह पर्व मनाने की अपील की है। 


राज्य सरकार ने कहा है कि उत्सव के पहले दिन और विसर्जन के दिन जुलूस की अनुमति नहीं होगी। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सार्वजनिक उत्सवों के लिए, आयोजकों को स्थानीय अधिकारियों से उचित अनुमति लेनी होगी। संक्रमण की चेन तोड़ने के सभी नियम लागू रहेंगे और त्योहार के लिए कोई छूट नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed