{"_id":"621209fb07014a4edb218e31","slug":"bjp-mla-in-telangana-t-raja-singh-booked-over-comments-on-up-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक पर कार्रवाई: टी राजा सिंह के खिलाफ तेलंगाना में मुकदमा दर्ज, यूपी के मतदाताओं को दी थी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा विधायक पर कार्रवाई: टी राजा सिंह के खिलाफ तेलंगाना में मुकदमा दर्ज, यूपी के मतदाताओं को दी थी धमकी
Sun, 20 Feb 2022 02:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:59 PM IST
सार
चुनाव आयोग ने भी इस मामले पर आपत्ति जताई है। चुनाव आयोग ने टी राजा सिंह को फटकार लगाई है और उन्हें 72 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया है।
विज्ञापन
टी राजा सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ तेलंगाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर गलत टिप्पणी करने का आरोप है। दरअसल, टी राजा सिंह ने उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के बाद एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों को उनकी पार्टी को वोट देने की धमकी दी थी। तेलंगाना पुलिस ने रविवार को बताया कि भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, चुनाव आयोग ने भी इस मामले पर आपत्ति जताई है। चुनाव आयोग ने टी राजा सिंह को फटकार लगाई है और उन्हें 72 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया है।
दरअसल, टी राजा सिंह ने कहा था कि यूपी में दूसरे चरण में भाजपा के खिलाफ जमकर वोटिंग हुई है। ऐसे में भाजपा को वोट न देने वाले इलाकों को चिह्नित किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि, जिन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया है, योगी जी ने उनके लिए बुलडोजर मंगवा लिए हैं।
विज्ञापन