फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Baksheesh Singh video Rahul Gandhi says he is the most honest person in party

भाजपा विधायक के वीडियो पर राहुल ने कसा तंज, कहा- पार्टी में ये सबसे ईमानदार व्यक्ति हैं

Mon, 21 Oct 2019 01:54 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 21 Oct 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Baksheesh Singh video Rahul Gandhi says he is the most honest person in party
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

ईवीएम को लेकर हरियाणा में भाजपा के विधायक एवं प्रत्याशी बख्शीश सिंह की कथित विवादित टिप्पणी वाले वीडियो को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा कि बख्शीश सिंह भाजपा में सबसे ईमानदार व्यक्ति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल गांधी ने सिंह की कथित टिप्पणी वाला वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि यह भाजपा में सबसे ईमानदार व्यक्ति हैं। दरअसल, सिंह की कथित टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया और विधानसभा क्षेत्र में सुधारात्मक कार्रवाई के लिए एक विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में करनाल की असंध सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बख्शीश सिंह विर्क कथित रूप से लोगों से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि बटन जो मर्जी दबा लो, निकलना फूल ही है।हालांकि विर्क ने इसे वीडियो को लेकर कहा कि यह फर्जी है और आरोप लगाते हुए कहा कि उनके विरोधी उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। 

चुनाव आयोग ने रविवार को एक बयान में बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मद्देनजर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी विनोद जुत्शी को करनाल की असंध सीट पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed